Kartik Aaryan ने 35वें जन्मदिन पर किये सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन, बप्पा के दर पर पहुंच लिया आशीर्वाद

Kartik Aaryan Visits Siddhivinayak Temple On 35th Birthday: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर कार्तिक आर्यन का आज 35वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर वह सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन करने पहुंचीं, जिससे जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही हैं। वहीं फैंस ने भी इस बीच कार्तिक पर जमकर प्यार लुटाया।

Kartik Aaryan Visits Siddhivinayak Temple On 35th Birthday: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर कार्तिक आर्यन ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। कार्तिक आर्यन ने बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में दी हैं, जिसने सिनेमा की दुनिया में धमाल मचाकर रख दिया। वहीं आज कार्तिक आर्यन का 35वां जन्मदिन है और इस खास मौके पर बॉलीवुड स्टार्स से लेकर फैंस तक एक्टर पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। वहीं अपने जन्मदिन को खास बनाने के लिए कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) बप्पा आशीर्वाद लेने सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे, जिससे जुड़े उनके वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इतना ही नहीं, मंदिर में भी कार्तिक आर्यन की एक झलक पाने के लिए फैंस की भीड़ नजर आई।

End of Feed