धर्मा प्रोडक्शंस की नई एक्शन थ्रिलर में हुई Kartik Aaryan की एंट्री, संदीप मोदी करेंगे डायरेक्ट

Kartik Aaryan's Next With Sandeep Modi: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि कार्तिक आर्यन की अगली फिल्म संदीप मोदी के साथ होने वाली है।

Kartik Aaryan's Next With Sandeep Modi: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों घुटने की सर्जरी होने के बाद घर पर आराम कर रहे हैं। कबीर खान की स्पोर्ट्स ड्रामा की शूटिंग करते हुए उनके घुटने में चोट आई थी, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टर्स के मुताबिक अभी उन्हें कुछ दिनों तक आराम करने के लिए कहा गया है। वहीं दूसरी ओर अभिनेता को लेकर एक बड़ा अपडेट भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि कार्तिक आर्यन के धर्मा प्रोडक्शंस के साथ एक पीरियड एक्शन फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई थी। इस मूवी को संदीप मोदी डायरेक्ट करने वाले थे। बड़ा अपडेट यह है कि फिल्म पर दोबारा काम शुरू करने की प्लानिंग की जा रही है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Sreeleela के साथ नहीं बन रही फिल्म 'छूमंतर', Abhay Verma ने किया कन्फर्म)

Kartik Aaryan's Next With Sandeep Modi

संदीप मोदी की अगली फिल्म में नजर आएंगे कार्तिक आर्यन (Pic Credit: Instagram)

कार्तिक आर्यन नई एक्शन मूवी में आएंगे नजर

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक अब संदीप मोदी ने अपनी इस पीरियड एक्शन फिल्म को बनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सुनने में आ रहा है कि इस मूवी की शूटिंग 2027 में शुरू की जाएगी। इस मूवी में कार्तिक आर्यन को एकदम अलग अंदाज में देखा जाएगा। माना जा रहा है कि इस साल के अंत तक फिल्म का प्री-प्रोडक्शन शुरू हो सकता है। खास बात यह है कि एक मूवी के ठंडे बस्ते में जाने के बाद अब कार्तिक आर्यन ने संदीप मोदी की इस मूवी के लिए हां कर दी है। फिलहाल प्रोजेक्ट की कहानी और बाकी जानकारियों को गुप्त रखा गया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Toxic Box Office Prediction Day 1: 'धुरंधर 2' के रिकॉर्ड को तोड़ेगी Yash की फिल्म, कमाएगी इतने करोड़)

वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन को 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' में देखा गया था। इस मूवी में कार्तिक आर्यन के साथ अनन्या पांडे अहम रोल में नजर आई थीं। फिल्म को धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया गया था। इसके अलावा कार्तिक की फैंटेसी कॉमेडी 'नागजिला' भी धर्मा प्रोडक्शंस से जुड़ी है, जो अगले साल वैलेंटाइन डे वीकेंड पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

End of Feed