कार्तिक आर्यन- करण जौहर को मिला इस डायरेक्टर का साथ, बॉक्स ऑफिस पर आने वाला है तूफान

Kartik Aaryan and Karan Johar Next: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और करण जौहर की अपकमिंग फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' का अच्छा खासा बज बना हुआ है। हाल ही में करण जौहर ने कार्तिक को तीसरी मूवी के लिए साइन किया था। इस बीच ये पता चल गया है कि फिल्म को कौन डायरेक्ट करने वाला हैं।

Kartik Aaryan and Karan Johar Next: बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। कार्तिक की इस मूवी में अनन्या पांडे भी नजर आएंगी। कार्तिक और अनन्या की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' 25 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। हाल ही में ये खबर सामने आई थी कि कार्तिक और करण जौहर ने अगली फिल्म के लिए हाथ मिला लिया है। इस बीच मूवी को लेकर नया अपडेट सामने आया है। कार्तिक और करण की अपकमिंग फिल्म के डायरेक्टर के बारे में खुलासा हो गया है। आइए नजर डालते है रिपोर्ट पर...

kartik karan

pic credit-kartik aaryan/karan johar instagram

कार्तिक-करण को मिला इस डायरेक्टर का साथ

पिछले हफ्ते खबर आई थी कि करण जौहर ने कार्तिक आर्यन को तीसरी बार साइन कर लिया है। इस बीच बॉलीवुड हंगामा की नई रिपोर्ट सामने आई है, जिससे पता चल गया है कि फिल्म को कौन डायरेक्ट कर रहा है। नई जानकारी के मुताबिक फिल्म को संदीप मोदी डायरेक्ट करने वाले हैं। पहले संदीप, कार्तिक और करण एक वॉर फिल्म बनाने वाले थे, जिसका अनाउंसमेंट 2023 में कार्तिक के बर्थडे पर हुआ था। वो फिल्म 15 अगस्त 2025 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन किसी वजह से वो प्रोजेक्ट रुक गया।इस साल की शुरुआत में संदीप मोदी ने कार्तिक और करण को एक नई मनोरंजक कहानी सुनाई। दोनों को स्क्रिप्ट इतनी पसंद आई कि तुरंत हां कर दिया।

End of Feed