Kartik Aaryan की Aashiqui 3 पर मंडराए संकट के बादल, रिलीज से पहले मुकेश भट्ट के अड़ाई टांग

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Sep 26, 2023, 02:06 PM IST

Kartik Aaryan Aashiqui 3 in Trouble: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म आशिकी 3 की ऑफिशियल अनाउंसमेंट पहले ही हो चुका है, फिल्म भी अगले साल की शुरुआत में ऑन फ्लोर जाने वाली है, जिसके बाद अब मूवी पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। आइए इस अपडेट पर एक नजर डालते हैं।

Kartik Aaryan Aashiqui 3 in Trouble: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म आशिकी 3 (Aashiqui 3) की ऑफिशियल अनाउंसमेंट पहले ही हो चुका है, फिल्म भी अगले साल की शुरुआत में ऑन फ्लोर जाने वाली है, जिसके बाद अब मूवी पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। फिल्म को लेकर अभी से ही फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। फिल्म के पिछले दोनों सीक्वल सुपरहिट साबित हुए हैं। आशिकी 2 में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी को काफी पसंद किया गया है। अब कार्तिक आर्यन संग टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट की जोड़ी सुर्खियों में बनी हुई है। इस बीच अब फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है।

Kartik Aaryan and Anurag Basu’s 'Aashiqui 3' To Commence Shooting In 2024

Kartik Aaryan and Anurag Basu’s 'Aashiqui 3' To Commence Shooting In 2024

मुकेश भट्ट और महेश भट्ट के को प्रोडक्शन हाउस विशेष फिल्म्स ने एक सार्वजनिक नोटिस जारी किया है जिसमें कहा गया है कि वह आशिकी फ्रेंचाइजी के सह-मालिक हैं और कोई भी उनके बिना सीक्वल पर काम नहीं कर सकता है।

End of Feed