Tara Sutaria संग देर रात डिनर करने पहुंचे Kartik Aaryan, अफेयर की उड़ रही हैं अफवाह

Kartik Aaryan and Tara Sutaria Spotted Together: बीते शनिवार की रात बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और एक्ट्रेस तारा सुतारिया को डिनर डेट एन्जॉय करने के बाद एक साथ स्पॉट किया गया। देर रात दोनों को साथ में देखने के बाद लोगों ने इनके रिलेशनशिप में होने के कयास लगाने शुरू कर दिए हैं।

Kartik Aaryan and Tara Sutaria Spotted Together: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इन दिनों बॉलीवुड के सबसे चाहिए एक्टर्स में एक हैं। बीते कुछ सालों में कार्तिक आर्यन ने अपनी एक्टिंग से फैन्स के दिलों में अलग जगह बनाई है। कार्तिक आर्यन का हाल ही में एक वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है, जिसे देख फैन्स हैरान रह गए हैं। बीती रात कार्तिक आर्यन को बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया (Tara Sutaria) के साथ डिनर डेट एन्जॉय करते हुए देखा गया। दोनों को साथ में देखने के बाद लोगों ने कार्तिक आर्यन और तारा सुतारिया के रिलेशनशिप में होने के कयास लगाने शुरू कर दिए हैं। डिनर डेट के बाद दोनों की केमिस्ट्री देख फैन्स भी फिदा हो गए हैं।

Kartik Aaryan And Tara Sutaria

दिलचस्प बात यह है कि कार्तिक आर्यन और तारा सुतारिया को डिनर डेट के बाद शनिवार की रात को मुंबई के बांद्रा में स्पॉट किया गया। दोनों को एक साथ रेस्तरां से बाहर निकलते देखा गया। गाड़ी में बैठने से पहले तारा सुतारिया और कार्तिक आर्यन को एक-दूसरे को गले लगाते हुए भी देखा गया। फैन्स दोनों की क्यूट जोड़ी को देखने के बाद तारीफ भरे कमेंट्स कर रहे हैं। कई लोगों को लग रहा है कि दोनों के बीच कुछ पक रहा है।

End of Feed