Karisma Kapoor traumatic experience: हर किसी को नहीं मिलता यहां प्यार जिंदगी में... ये बात सच है कि लाइफ में सच्चा प्यार मिलना काफी मुश्किल है। अगर आपकी जिंदगी में कोई ऐसा शख्स है जो आपसे मोहब्बत करता है तो आप बहुत खुशकिस्मत है। हालांकि ऐसे कई लोग है जो कि ता उम्र प्यार के लिए तड़पते रहे। इस लिस्ट में बॉलीवुड अदाकारा करिश्मा कपूर का नाम भी शामिल है। हाल ही में करिश्मा के एक्स पति संजय कपूर की मौत हो गई थी। बता दें कि करिश्मा और संजय कपूर ने साल 2003 में सात फेरे लिए थे। हालांकि ये रिश्ता कुछ सालों में ही नाकाम हो गया। संजय कपूर से शादी करने से पहले करिश्मा कपूर की जिंदगी में अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन थे। दोनों का रिश्ता काफी प्यारा और मजबूत था। आगे चलकर अभिषेक और करिश्मा ने सगाई तक कर ली थी। हालांकि किस्मत को कुछ और ही मजूंर था। अभिषेक और करिश्मा के रिश्ते को ऐसी नजर लगी कि दोनों की सगाई टूट गई। इस बात से करिश्मा कपूर को 440 वोल्ट का झटका लगा। सही समय आने पर इस बार में करिश्मा कपूर ने अपनी चुप्पी तोड़ी थी। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं अभिषेक संग रिश्ता टूटने पर करिश्मा कपूर ने क्या कहा था।
Pic Source- haan maine bhi pyaar kiya hai
करिश्मा कपूर का छलका था दर्द
सुभाष के झा को दिए इंटरव्यू में बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने अपना दर्द बयां किया था। अभिषेक बच्चन संग सगाई टूटने से वो शीशे की तरह टूटकर बिखर गई थी। करिश्मा ने कहा, 'इस साल की शुरुआत मेरे लिए बहुत मुश्किल थी। मैं नहीं चाहती कि कोई भी लड़की उस दर्द को महसूस करें जिससे मैं गुजरी हूं। मुझे अपने दुख और पीड़ा को अकेले ही सहना पड़ा। शायद समय ही सबसे बड़ा मरहम है। मैंने बहुत कुछ झेला, लेकिन अब मैंने जो हुआ, उसे एक्सेप्ट कर लिया है। मैं बस इतना बोलना चाहूंगी कि जो किस्मत में लिखा है, वही होता है। मैं अपने दुखों का सामना करने के लिए तैयार नहीं थी। जिंदगी आपको अलग-अलग मौके देती है, और आपको बस उनके साथ आगे बढ़ना पड़ता है।' करिश्मा ने मुश्किल समय में मीडिया की मदद और समझदारी के लिए शु्क्रिया कहा था। जहां पूरी दुनिया ने करिश्मा का साथ छोड़ दिया था। लेकिन उनके माता-पिता और बहन करीना कपूर उसके साथ हर वक्त खड़ी थी।
अमिताभ बच्चन ने किया था खुलासा
सभी लोग ये जानने के लिए उत्सुक थे कि करिश्मा और अभिषेक का रिश्ता क्यों टूटा, हालांकि इन दोनों ने कभी इस बारे में खुलकर बात नहीं की। आगे चलकर अमिताभ बच्चन ने करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में करिश्मा और अभिषेक के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा, 'यह एक बहुत नाजुक पल था। उस वक्त सब कुछ बदल रहा था। कुछ रिश्ते बन रहे थे, तो कुछ टूट रहे थे। यह किसी भी युवा के लिए दिल तोड़ने वाली बात हो सकती है, और परिवार के लिए तो और भी मुश्किल। कोई भी नहीं चाहता कि किसी को ऐसा दर्द सहना पड़े। लेकिन दोनों ने महसूस किया कि अगर हालात रिश्ते को निभाने के लिए सही नहीं हैं, तो बेहतर है कि दोनों अपने-अपने रास्ते चुन लें। और यही हुआ।
इस बिजनेसमैन संग करिश्मा ने बसाया था घर
अभिषेक से सगाई टूटने के बाद साल 2003 में बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने बिजनेसमैन संजय कपूर संग अपना घर बसा लिया था। लेकिन 2016 में दोनों का तलाक हो गया। शुरुआत में रिश्ता सही चल रहा था लेकिन बाद में अनबन होने लगी तलाक के समय, करिश्मा ने संजय पर कई आरोप लगाए, जिसको लेकर काफी विवाद हुआ था।
