Karisma Kapoor on Sunjay Kapur Death Anniversary: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। कभी करिश्मा कपूर का कोई बयान वायरल हो जाता है, तो कभी कोई लुक सोशल मीडिया पर छा जाता है। इसी बीच करिश्मा कपूर की एक पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। करिश्मा कपूर ने अभी हाल ही में शेयर की गई पोस्ट में अपने एक्स पति संजय कपूर (Sunjay Kapur) को याद किया। करिश्मा कपूर ने ये पोस्ट संजय कपूर की पहली डेथ एनिवर्सरी पर की है। तो चलिए जानते हैं कि करिश्मा कपूर ने क्या लिखा है।
करिश्मा कपूर ने एक्स पति संजय कपूर को लेकर किया पोस्ट (Image Source: Reddit/ Priya sachdev Instagram)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 8 करोड़ की सजावट, 12 लाख का गाउन... फिर भी नहीं टिकी 90's की इस हसीना की शादी, हुआ तलाक
करिश्मा कपूर ने एक्स पति को किया याद
एक्ट्रेस करिश्मा कपूर एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। इसकी वजह करिश्मा कपूर की कोई फिल्म नहीं बल्कि एक सोशल मीडिया पोस्ट है। करिश्मा कपूर ने अपने एक्स पति संजय कपूर की डेथ एनिवर्सरी पर इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि 'संजय हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे।' करिश्मा कपूर की ये पोस्ट खूब वायरल हो रही है। आपको बता दें कि करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर का साल 2025 में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। संजय कपूर के निधन की खबर ने सबको हैरान कर दिया था।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:परिवार में कौन है Karisma Kapoor का सबसे बड़ा क्रिटिक? एक्ट्रेस ने बिना देर किए लिए इस शख्स का नाम - Exclusive
करिश्मा कपूर ने पति संजय कपूर को किया याद (Image Source: Karisma Kapoor Instagram)
प्रिया सचदेव ने भी किया पोस्ट
करिश्मा कपूर के अलावा प्रिया सचदेव ने भी अपने पति संजय कपूर को याद किया। प्रिया सचदेव ने संजय कपूर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि 'तुम्हें गए एक साल हो गया है, लेकिन आज भी तुम्हारी याद हमें हर दिन रास्ता दिखाती है। तुम कभी रुकने वाले इंसान नहीं थे। तुमने जिंदगी को पूरी एनर्जी, जिज्ञासा और भरोसे के साथ जिया और अपने आसपास के लोगों को बड़े सपने देखने, ज्यादा मेहनत करने और खुद को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया। तुम आज भी उन बातों में बहुत याद आते हो जिनके साथ तुम जिए, जिन लोगों की जिंदगी तुमने छुई और जो प्यार तुमने इतने दिल से दिया। तुम्हारा प्यार हमारी ताकत बना हुआ है और तुम्हारी याद हमारे लिए एक आशीर्वाद जैसी है।'
