'मैं बहुत खुशकिस्मत हूं'- Daayra-Singham में काम करने पर Kareena Kapoor ने तोड़ी चुप्पी

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 16, 2026, 08:01 PM IST

Kareena Kapoor on Working in Daayra And Singham Again: करीना कपूर ने ‘दायरा’ और ‘सिंघम’ जैसी फिल्मों में किरदार निभाने को लेकर खुलकर बात की है। एक्ट्रेस ने दोनों फिल्मों का हिस्सा बनने पर अपनी खुशी जाहिर की।

Kareena Kapoor on Working in Daayra And Singham Again: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘दायरा’ (Daayra) को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। फिल्म में वह डीसीपी अजूनी कोहली के किरदार में नजर आएंगी। ऐसे में उनकी इस भूमिका की तुलना उनकी पिछली फिल्म ‘सिंघम अगेन’ (Singham Again) में निभाए किरदार से भी की जा रही है। अब इस तुलना पर करीना ने खुद अपनी बात रखी है। तो चलिए करीना कपूर ने इस सवाल पर क्या जवाब दिया है, जिसने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है।

Kareena Kapoor on Working in Daayra And Singham Again

करीना कपूर ने फिल्म दायरा में काम करने पर कही ये बात (Image Source: Zoom)

'सिंघम'-'दायरा' की तुलना पर कही ये बात

Zoom Hindi के एडिटर राहुल शर्मा ने इवेंट के दौरान करीना कपूर (Kareena Kapoor) से पूछा, “अगर ‘दायरा (Daayra)’ की अजूनी की मुलाकात सिंघम से हो जाए, तो वो उनसे क्या कहेंगी?” दिल्ली प्रेस कॉन्फ्रेंस में करीना ने कहा, 'हर डायरेक्टर का अपना अलग अंदाज होता है। वो कॉप यूनिवर्स भी कमाल का है और मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि मुझे दो अलग-अलग दुनिया का हिस्सा बनने का मौका मिला। मेरे लिए ये तारीफ की बात है कि आप मुझे सिंघम में भी डाल सकते हो और मैं उस फिल्म में फिट हो जाऊंगी, और मुझे दायरा में डालो तो मैं इसमें भी फिट हो जाऊंगी। मैं इसे ऐसे देखती हूं क्योंकि ये दोनों मेरी फिल्मोग्राफी के बहुत मजबूत हिस्से हैं। मुझे रोहित के साथ काम करना भी बहुत पसंद है। उनके साथ इतनी सारी फिल्में हो गई हैं, गोलमाल सीरीज है, सिंघम है और अब मैं मेघना के साथ काम कर रही हूं, जो एक अलग तरह की फिल्म है। जैसा मैंने कहा, हर डायरेक्टर का अपना नजरिया होता है और सिनेमा को देखने का तरीका भी अलग होता है। दोनों बिल्कुल अलग दुनिया से आते हैं।'

End of Feed