करीना कपूर ने ठुकराया था कहो न प्यार है का ऑफर, बोलीं-मैं खुश हूं मैंने वो फिल्म छोड़ दी

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 20, 2023, 01:53 PM IST

करीना कपूर खान ने अपनी डेब्यू फिल्म के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने कहो ना प्यार है को रिजेक्ट कर दिया था। एक्ट्रेस ने कहा कि इस फिल्म को सिर्फ ऋतिक रोशन के लिए बनाया गया था।

करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने बॉलीवुड में अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म रेफ्यूजी (Refugee) से डेब्यू किया था। लेकिन बहुत कम लोग जानते होंगे की उन्हें ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के साथ कहो ना प्यार है (Kaho Naa Pyaar Hai) ऑफर हुई थी। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में इसके बारे में खुलासा किया है। करीना ने कहा कि मैं कहो ना प्यार है से स्टार बन जाती है। लेकिन मैंने इस प्रोजेक्ट को इसलिए छोड़ा क्योंकि मैं स्टार बनना चाहती थी।

kareena kapoor khan (1)

kareena kapoor khan (credit pic : instagram)

एक्ट्रेस ने बताया कि ये फिल्म ऋतिक रोशन के लिए ही बन रही थी। ऋतिक के पापा हर एक शॉर्ट और क्लोज अप में करीब 5 घंटे का समय लगाते थे। हालांकि उन्होंने अमीषा पर 5 मिनट भी खर्च नहीं किए। फिल्म में एक ऐसा शॉर्ट भी है जब अमीषा के आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स और चेहरे पर पिंपल्स हैं। वो उस शॉर्ट में बिल्कुल भी खूबसूरत नहीं लग रही है। लेकिन ऋतिक का हर शॉर्ट उनके लिए ड्रीम है।

End of Feed