Kiara Advani के बर्थडे को Kareena Kapoor Khan ने बनाया खास

Kareena Kapoor Khan Post: कियारा आडवाणी के जन्मदिन पर करीना कपूर खान ने सोशल मीडिया पर खास पोस्ट शेयर कर उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। करीना का यह पोस्ट अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Kareena Kapoor Khan Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर सभी लोग कियारा आडवाणी को शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस बीच एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने कियारा आडवाणी के बर्थडे को खास बना दिया है। करीना कपूर खान का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। आइए नजर डालते है करीना कपूर खान के पोस्ट पर...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'यश लड़की की तरह बोल रहा ...' KRK ने किया Ramayana के ट्रेलर का रिव्यू)

kiara advani kareena kapoor khan

करीना कपूर खान ने किया बर्थडे विश (pic credit-instagram)

करीना कपूर खान ने किया बर्थडे विश

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कियारा आडवाणी आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उन्हें फैंस और फिल्मी सितारों की तरफ से लगातार शुभकामनाएं मिल रही हैं। इसी बीच अभिनेत्री करीना कपूर खान ने भी सोशल मीडिया के जरिए कियारा को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कियारा की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "हैप्पी बर्थडे डियर कियारा... ढेर सारा प्यार और एक बड़ा सा हग।" बता दें कि कियारा आडवाणी का जन्म 31 जुलाई को हुआ था। उन्होंने अपने करियर में 'लस्ट स्टोरीज', 'कबीर सिंह', 'भूल भुलैया 2', 'जुगजुग जीयो' और 'शेरशाह' जैसी कई सफल फिल्मों में काम किया है।

End of Feed