Kareena Kapoor Reaction on Third Pregnancy Rumours: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) अक्सर अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खबरों में रहती हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनके तीसरी बार मां बनने की अफवाहें तेजी से फैलने लगीं। जिम से बाहर निकलते हुए उनका एक वीडियो सामने आया, जिसके बाद कुछ लोगों ने उनके लुक को देखकर प्रेग्नेंसी के कयास लगाने शुरू कर दिए। हालांकि, करीना की टीम ने इन खबरों को साफ तौर पर गलत बताया है। इन सब खबरों पर अब सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की पत्नी करीना कपूर का रिएक्शन सामने आ गया है।
करीना कपूर ने दिया ये रिएक्शन (Image Source: Pinterest/ Reddit)
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:Kareena Kapoor-Dhanush पहली बार साथ करेंगे काम, संजय लीला भंसाली की फिल्म पर लगी पक्की मुहर
करीना कपूर ने किया पोस्ट
एक्ट्रेस करीना कपूर एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि करीना कपूर का अभी हाल में शेयर किया गया पोस्ट है। करीना कपूर ने अपनी इस पोस्ट में तीसरी बार मां बनने की अफवाह पर रिएक्शन दिया है। करीना कपूर के हेयरस्टाइलिस्ट मितेश राजानी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वो अपना बढ़ा हुआ पेट दिखाते नजर आईं। उन्होंने इसके साथ लिखा, 'हट न बे।' इस तरह उन्होंने अपनी दोस्त करीना कपूर की प्रेग्नेंसी को लेकर सामने आई खबरों पर साफ तौर पर कटाक्ष किया। करीना भी इस पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करने से खुद को रोक नहीं पाईं। उन्होंने इसके साथ हंसी वाले इमोजी और पिज्जा वाले इमोजी के साथ इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है।
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:FACT CHECK: Kareena Kapoor Khan हैं प्रेग्नेंट? जानिए वायरल हो रही खबर की सच्चाई
पहले भी उड़ी है अफवाह
ऐसा पहली बार नहीं हुआ कि करीना कपूर की प्रेग्नेंसी को लेकर अफवाह उड़ी हो। इससे पहले भी कई वीडियो वायरल हो चुकी है, जिसमें करीना कपूर की प्रेग्नेंसी की दावा किया गया था, लेकिन वो सभी फर्जी निकली थी। वीडियो पर आए करीना कपूर के रिएक्शन को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
