karan and Bipasha revealed baby girl name: बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) माता- पिता बन चुके हैं। कपल के घर लक्ष्मी आई है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक कपल को बधाई दे रहे हैं। बिपाशा और करण ने बेटी की पहली फोटो शेयर कर किया नाम का खुलासा।43 साल की उम्र में एक्ट्रेस बनीं मां। अयाज खान, सुरभि ज्योति से लेकर सोफी चौधरी समेत कई सेलेब्स ने बधाई दी है। सोफ चौधरी ने लिखा, ये अबतक की बेस्ट न्यूज है। मैं आपके लिए बहुत खुश हूं और नन्ही परी को ढेर सारी दुआएं। बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए अपनी बेटी के नाम का खुलासा भी कर दिया है।
karan and bipasha (credit pic: instagram)
बिपाशा ने अपनी बेटी की क्यूट से नन्हें पैरों को पकड़े हुए एक फोटो शेयर की है। फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है, 12.11. 22 देवी बसु सिंह ग्रोवर। हमारे प्यार और देवी मां के आशीर्वाद की साक्षात निशानी अब दुनिया में आ गई है। ये बहुत दिव्य है। बिपाशा और करण। बिपाशा की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
बिपाशा और करण ने रखा बेटी का ये नाम
2016 में करण और बिपाशा ने की थी शादी
एक्ट्रेस 43 साल की उम्र में मां बनी हैं। अपनी बेटी देवी के आने से कपल की खुशी का ठिकाना नहीं है। एक्ट्रेस ने कुछ दिनों पहले अपने बेबी बंप के साथ फोटो शेयर की थी। एक्ट्रेस ने बताया था कि वो और करण कोरोना से पहले बच्चे के लिए ट्राई कर रहे थे, लेकिन महामारी की वजह से कपल ने अपने फैसले को पोस्टपोन कर दिया था। एक्ट्रेस ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि जब डॉक्टर ने उन्हें उनकी प्रेग्नेंसी के बारे में बताया था तो वो काफी इमोशनल हो गई थी। एक्ट्रेस ने सबसे पहले इसके बारे में अपनी मां को बताया था। करण और बिपाशा ने साल 2016 में शादी की थी। दोनों ने साथ में अलोन फिल्म की थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी थी।
