Dhurandhar 2 के बाद तख्त में गर्दा उड़ाएंगे रणवीर सिंह? करण जौहर ने कही ये बात

Takht Update: करण जौहर ने साल 2020 में अपनी पीरियड ड्रामा फिल्म तख्त की घोषणा की थी। इस फिल्म में विक्की कौशल, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, करीना कपूर खान जैसे स्टार्स की कास्टिंग हुई थी। हालांकि ये मूवी कभी बन नहीं पाई। इस बीच करण जौहर ने फिल्म तख्त को लेकर अपडेट दिया है।

Takht Update: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। फिल्म हर दिन बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर रही है। चंद दिनों में ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। इस बीच रणवीर सिंह की ठंडे बस्ते में चली गई मूवी तख्त को लेकर अपडेट सामने आया है। करण जौहर ने फिल्म को लेकर ऐसी बात कह दी है कि लोग गदगद हो गए हैं। आइए नजर डालते है रिपोर्ट पर...

Takht movie

pic credit-instagram

करण जौहर ने फिल्म तख्त को लेकर कही ये बात

करण जौहर ने साल 2020 में अपनी पीरियड ड्रामा फिल्म तख्त की घोषणा की थी। इस फिल्म में विक्की कौशल, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, करीना कपूर खान जैसे बड़े सितारों का स्टार-कास्ट होने की बात थी। फिल्म को 2021 के अंत तक रिलीज करने की योजना थी, लेकिन कोरोना महामारी और अन्य कारणों से यह कभी बनकर नहीं आई। हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में करण जौहर ने साफ किया कि अभी तख्त को दोबारा बनाने या रिवाइव करने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि तख्त की स्क्रिप्ट उनके करियर की सबसे मजबूत स्क्रिप्ट्स में से एक है, जिसे सुमित रॉय ने लिखा है। करण ने कहा, 'मैं इसे अपनी जिंदगी में जरूर बनाऊंगा। यह मेरे करियर का सबसे अच्छा लिखा हुआ काम है।'

End of Feed