धुरंधर से नहीं पड़ता कार्तिक आर्यन - अनन्या पांडे की "TMMTMTTM" को फर्क, करण जौहर ने कहा- "हर फिल्म का अपना...

Karan Johar on Dhurandhar Success: तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान कारण जौहर ने कहा कि उनकी फिल्म टाइम पर ही रिलीज हो रही है। करण ने धुरंधर का जिक्र किया, साथ ही बताया कि बॉक्सऑफिस के साथ बाकी फिल्मों की टक्कर पर वह क्या सोचते हैं।

Karan Johar on Dhurandhar Success: कार्तिक आर्यन( Kartik Aryan) और अनन्या पांडे( Ananya Pandey) की अपकमिंग मूवी 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' रिलीज के लिए तैयार है। आज फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है जिसे फैंस का प्यार मिल रहा है। फिल्म इस क्रिसमस पर रिलीज के लिए तैयार है। हालांकि कुछ समय पहले खबर सामने आ रही थी कि धुरंधर की रफ्तार को देखते हुए, रिलीज डेट को आगे बढ़ाया गया है। लेकिन अब फिल्म निर्माता करण जौहर ने खुद कहा है कि वह धुरंधर की वजह से फिल्म को आगे नहीं बढ़ा रहे। कारण जौहर ने धुरंधर की कमाई की तारीफ की ही साथ ही बताया कि उनकी फिल्म में क्या खास है।

Karan Johar on Dhurandhar Success

हाल ही में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान ने करण जौहर( Karan Johar) ने कहा कि उनकी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' तय डेट पर ही रिलीज हो रही है। धुरंधर की वजह से फिल्म को पोस्टपोन नहीं किया जा रहा। करण जौहर ने साफ कहा कि धुरंधर की सफलता से मेरी फिल्म को कोई फर्क नहीं पड़ता । यहां पर करण जौहर ने क्लियर किया कि उनकी फिल्म का जॉनर बिल्कुल अलग है। यह दर्शकों को रोमांटिक वर्ल्ड में ले जाएगी।

End of Feed