Karan Deol Sangeet Video: सनी देओल (Sunny Deol) के बेटे करण देओल जल्द अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड द्दशा आचार्या के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। एक्टर के लिए ये बहुत बड़ा दिन है। सनी देओल के बेटे के संगीत सेरेमनी में परिवार के साथ- साथ कई सितारें शामिल हुए। संगीत सेरेमनी में धर्मेंद्र , सनी देओल, बॉबी देओल, अभय देओल, रणवीर सिंह ने जमकर डांस किया।
Sunny Deol Sangeeet Video (credit Pic: instagram)
संगीत सेरेमनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। संगीत सेरेमनी में रणवीर सिंह ने भी धमाल मचाया। रणवीर और धर्मेंद्रे ने साथ में रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में काम किया है।
सनी देओल ने किया गदर पर डांस
सनी देओल ने अपनी फिल्म गदर के गाने पर धमाकेदार डांस किया। एक्टर ने मैं निकला गड्डी लेके सड़क पर एक मोड़ पर शानदार स्टेप्स किए। सनी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सनी के मूव्स देकर आपको एक फिर गदर की याद आ जाएगी। सनी पाजी को तारा सिंह के किरदार में देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बॉबी देओल ने अपनी पत्नी के साथ कपल डांस किया है। बॉबी ने रोमांटिक गाने हमको तुमसे प्यार करेगाा।
यमला पगला दीवाने पर धर्मेंद्र ने पोते संग किया डांस
धर्मेंद्रे ने अपने पोते करण के साथ यमला पगला दीवाने गाने पर डांस किया। करण और धर्मेंद्र की जुगलबंदी ने जीता दर्शकों का दिल। संगीत सेरेमनी में सनी का पूरा पहुंचा था। एक्टर ने अनूठी मेहंदी लगाई थी। सनी के मेहंदी का फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। अभय देओल ने गल मिट्ठी मिट्ठी पर अपनी पत्नी के साथ डांस किया था। करण 17 जून को अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सात फेरे लेंगे। 18 जून को करण और द्दशा की शादी का रिसेप्शन रखा जाएगा। रिसेप्शन में इंडस्ट्री के दोस्त शामिल होंगे।
