Karan Deol-Drisha Acharya Wedding: सनी पाजी ने किया बहू का स्वागत, कहा- 'मुझे एक बेटी मिल गई'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jun 19, 2023, 08:14 AM IST

Karan Deol-Drisha Acharya Wedding: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल के बेटे करण देओल ने धूम-धाम से अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड दृशा आचार्य संग शादी रचा ली है, जिसके बाद अब दोनों की वेडिंग की फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। अब सनी पाजी ने अपने बच्चों के लिए प्यारा सा पोस्ट किया है।

Karan Deol-Drisha Acharya Wedding: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल के बेटे करण देओल ने धूम-धाम से अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड दृशा आचार्य संग शादी रचा ली है, जिसके बाद अब दोनों की वेडिंग की फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। अब सनी पाजी ने भी करण और दृशा की फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट की है और एक खूबसूरत सा कैप्शन शेयर किया है। फैंस से लेकर बॉलीवुड सितारों तक हर कोई करण और दृशा को शादी की बधाई दे रहा है। बीती रात रिसेप्शन पार्टी में भी सलमान खान से लेकर आमिर खान तक कई बड़े सितारों ने पार्टी की रौनक जमाई है। आइए सनी देओल के इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक नजर डालते हैं।

Karan Deol and Drisha Acharya Wedding

Karan Deol and Drisha Acharya Wedding

‘मुझे एक प्यारी बेटी मिल गई’

करण देओल और दृशा आचार्य की शादी की कुछ फोटोज सनी देओल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं। इस फोटोज को शेयर करते हुए सनी देओल ने लिखा, ‘आज मुझे एक प्यार सी बेटी मिल गई है। मेरे बच्चों को खूब सारा आशीर्वाद, भगवान आपको खुश रखे’। अब दृशा आचार्य ऑफिशियल तौर पर देओल परिवार में शामिल हो गई हैं। करण देओल की शादी में पूरा देओल परिवार एक साथ नजर आया है। बॉबी देओल, अभय देओल, सनी देओल के साथ ही दादा धर्मेंद्र भी पोते की शादी में जमकर डांस करते हुए दिखे हैं।

End of Feed