Kantara Hindi Box Office: कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता ऋषभ शेट्टी ( Rishab Shetty) की फिल्म 'कंतारा' ( Kantara) 30 सितंबर के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को रिलीज हुए 4 हफ्ते पूरे हो गए हैं और हिंदी बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही है। हर गुजरते दिन के साथ फिल्म हिंदी बेल्ट पर तहलका मचा रही है। साउथ के बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने एक के बाद अब ये फिल्म हिंदी बेल्ट पर 100 करोड़ रुपये के क्लब की ओर बढ़ती नजर आ रही है।
ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कंतारा' ने चौथे वीकेंड के शुक्रवार के दिन 2.10 करोड़ रुपये की कमाई की थी। शनिवार के दिन फिल्म 4.15 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही। रविवार के दिन फिल्म ने 4.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 30 सितंबर के दिन रिलीज हुई 'कंतारा' ने अब तक 62.40 करोड़ रुपये का बिजनेस हिंदी बॉक्स ऑफिस पर कर लिया है। इस फिल्म के बाद अजय देवगन की 'थैंक गॉड' और अक्षय कुमार की 'रामसेतु' रिलीज हुई थीं। हालांकि दोनों ही फिल्मों के शोज कैंसिल करने के बाद उन पर्दों पर भी 'कंतारा' को दिखाया जा रहा है।
#Kantara *#Hindi version* is not slowing down soon… A big, fat total is definitely on the cards… Weekend 4 [₹ 10.75… t.co/ZaYl9kUtSg
— ANI (@ANI) Nov 7, 2022
यश की 'केजीएफ 2' के बाद ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कंतारा' कन्नड़ फिल्म इडंस्ट्री की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई है। र्फिल्म को साउथ की ऑडियंस के साथ-साथ हिंदी के दर्शक भी काफी पसंद कर रहे हैं। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो आने वाले दिनों ये फिल्म हिंदी बेल्ट पर 100 करोड़ रुपये की कमाई भी कर सकती है।
