Kantara Chapter 1 Announces By Homable Films: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित एक्टर ऋषभ शेट्टी ने अपनी फिल्म 'कांतारा' के साथ न केवल दर्शकों पर जबरदस्त छाप छोड़ी, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी तूफान मचाकर रख दिया था। ऋषभ शेट्टी (Rishabh Shetty) की 'कांतारा' (Kantara) के बाद लोगों को इसके दूसरे हिस्से का बेसब्री से इंतजार था। खास बात तो यह है कि मेकर्स ने अब 'कांतारा चैप्टर 1' (Kantara Chapter 1) का ऐलान भी कर दिया है, जिसके बाद से ही फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है।
होमेबल फिल्म्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स के जरिए 'कांतारा चैप्टर 1' (Kantara Chapter 1) का ऐलान किया। लेकिन बता दें कि ये फिल्म सीक्वल न होकर मूवी का प्रीक्वल होगी। होमेबल फिल्म्स की पोस्ट के मुताबिक, 'कांतारा चैप्टर 1' का फर्स्ट लुक 27 नवंबर को रिलीज होगा और मुहुर्त पूजा के साथ फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी। 'कांतारा चैप्टर 1' को हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, बंगाली और अंग्रेजी भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।
'कांतारा चैप्टर 1' (Kantara Chapter 1) का ऐलान करते हुए होमेबल फिल्म्स ने अपनी पोस्ट में लिखा, "अतीत की पवित्र गूंज में कदम रखें, जहां दिव्या हर फ्रेम में नजर आती है। अदृश्य की एक झलक पाने के लिए जुड़े रहें। ये केवल रोशनी नहीं बल्कि दर्शन है। 'कांतारा चैप्टर 1' का फर्स्ट लुक 27 नवंबर को दोपहर 12:25 बजे रिलीज होगा।" 'कांतारा' फिल्म की तरह इस मूवी में भी ऋषभ शेट्टी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।
बता दें कि ऋषभ शेट्टी (Rishabh Shetty) की 'कांतारा' फिल्म में इंसान का भगवान से लगाव दिखाया गया था। इस फिल्म ने न केवल भारत बल्कि वैश्विक स्तर पर धाकड़ कमाई की थी। साथ ही अपनी स्टोरी लाइन के लिए 'कांतारा' को जमकर वाहवाही भी मिली थी।
