Kantara Beats Bahubali 2: साउथ कलाकार ऋषभ शेट्टी की सुपरहिट फिल्म कांतारा बॉक्स ऑफिस पर तीसरे हफ्ते का सफर पूरा कर रही है। पिछले तीन हफ्तों से ये फिल्म सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। फिल्म कांतारा अपनी कमाई से तो ट्रेड एक्सपर्ट्स को चौंका ही रही है लेकिन इसके साथ-साथ कई मेगा बजट फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़ रही है। फिल्म कांतारा (Kantara) के नाम हुए नए रिकॉर्ड की बात करें तो इसने प्रभास की ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली 2 (Bahubali 2) को तीसरे हफ्ते में धूल चटा दी है। कांतारा ने तीसरे हफ्ते में जमकर रूपये कूटे हैं, जिसके साथ यह तीसरे हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन गई है।
Kantara Beats Bahubali 2
कांतारा बनी तीसरे हफ्ते में सबसे ज्यादा रुपये कमाने वाली फिल्म
ऋषभ शेट्टी की कांतारा ने तीसरे हफ्ते में 65 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। बॉक्स ऑफिस पर ऐसी बहुत कम फिल्में रिलीज होती हैं, जो तीसरे वीक में जाकर ऐसी कमाई करें। इससे पहले बाहुबली 2 ने अपने तीसरे हफ्ते में जमकर रुपये कूटे थे। बाहुबली 2 ने अपने तीसरे हफ्ते में लगभग 40 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। प्रभास की मेगा बजट फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह था, जिस कारण बाहुबली 2 तीसरे हफ्ते में भी कमाई करती रही थी। हालांकि कांतारा को पब्लिक माउथ का फायदा मिला है। कांतारा का स्क्रीनप्ले और कहानी दर्शकों को इतनी भा रही है कि सभी इसे देखने के लिए थिएटर का रुख कर रहे हैं।
चौथे वीकेंड पर कांतारा की कमाई में आएगी उछाल
कांतारा ने तीसरे हफ्ते में दमदार आंकड़े दर्ज कराए हैं, जिन्हें देखकर मेकर्स खुश हैं। अगर ट्रेड एक्सपर्ट्स की मानें तो कांतारा की कमाई में चौथे वीकेंड से उछाल दर्ज की जा सकती है। हिन्दी में रिलीज हुई तीनों फिल्मों को लेकर दर्शकों में बज नहीं दिख रहा है, जिस कारण लोग कांतारा का रुख कर सकते हैं। कांतारा की कहानी लोगों को अपनी ओर खींच रही है और इस वीकेंड भी लोग इस फिल्म को प्रिफरेंस देते नजर आ सकते हैं।
