संजय कपूर की मौत पर कंगना रनौत को लगा बड़ा झटका, एक्ट्रेस ने लिखा- एक के बाद एक बुरी खबर आ रही है......

Kangana Ranaut Post for Sunjay Kapur: अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने बिजनेसमैन संजय कपूर की मौत पर पोस्ट किया है। कंगना ने संजय की मौत को अविश्वशनीय बताया है, उन्हें यकीन नहीं हो पा रहा कि साल 2025 में एक के बाद एक ऐसी घटनाएं क्यों हो रही हैं।

Kangana Ranaut Post for Sunjay Kapur: बीती रात गुरुवार को एक तरफ जहां भयानक प्लेन क्रैश का हादसा हुआ वहीं दूसरी तरफ शाम को खबर आई कि बिजनेसमैन संजय कपूर( Sunjay Kapur) का हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया है। बेहद कम उम्र में हुई उनकी मौत की खबर ने सबको हैरान कर दिया। संजय कपूर की मौत से सभी हैरानी में है कि अचानक से उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। संजय कपूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर( Karishma Kapoor ) के एक्स पति थे इस वजह से बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी उनका खास रिश्ता था। उनकी मौत पर अभिनेत्री कंगना रनौत( Kangana Ranaut) ने पोस्ट किया है, एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे यकीन नहीं हो रहा कि ये सब क्या है।

Kangana Ranaut Post for Sunjay Kapur

संजय कपूर( Sunjay Kapur) की मौत पर कंगना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए इसे 'अविश्वसनीय' बताया। अभिनेत्री ने लिखा, एक और अविश्वसनीय घटना में, संजय कपूर (करिश्मा कपूर के पूर्व पति) पोलो ग्राउंड पर थे, एक मधुमक्खी उनके मुंह में चली गई उसने उन्हें डंक मार दिया और उनकी सांस की नली बंद हो गई, वह सांस नहीं ले पा रहे थे, इसलिए उन्होंने खेल को रोकने के लिए कहा, लेकिन तुरंत ही कार्डियक अरेस्ट से उनकी मौत हो गई। उन्होंने इसे एक दुखद समाचार बताया और अपने फैंस से भगवान से प्रार्थना करने की रीक्वेस्ट करते हुए कहा यह बहुत दुखद समाचार है। साथ ही, मैं 2025 में हमारे जीवन में आने वाली सभी विचित्र घटनाओं को समझने की कोशिश करना छोड़ चुकी हूँ। सभी सुरक्षित रहें और भगवान से प्रार्थना करते रहें।

End of Feed