Kangana Ranaut on The Kerala Story: बॉलीवुड अदाकारा अदा शर्मा (Adah Sharma) की हालिया रिलीज मूवी द केरला स्टोरी (The Kerala Story) पर मचा घमासान खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म द केरला स्टोरी को कई राज्यों में बैन किया गया है क्योंकि इन राज्य सरकारों का मानना है कि अदा शर्मा की मूवी लोगों में घृणा फैलाने का काम करेगी। कई लोग इस बैन के खिलाफ हैं और लगातार मेकर्स का साथ दे रहे हैं। इस लिस्ट में अब कगंना रनौत का नाम भी जुड़ गया है। कंगना रनौत ने द केरला स्टोरी के बारे में बात करते हुए कहा है कि इस मूवी को बैन किया जाना दुखद है।
Kangana Ranaut on The Kerala Story
द केरला स्टोरी पर लगे बैन के खिलाफ कंगना रनौत ने बुलंद की आवाज
अदाकारा कंगना रनौत ने द केरला स्टोरी के मेकर्स का साथ देते हुए कहा है कि उनकी फिल्म को राज्य सरकारों द्वारा बैन नहीं किया जाना चाहिए। कंगना ने राज्य सरकारों के इस कदम को गलत करार दिया है। कंगना रनौत के अनुसार, 'द केरला स्टोरी को बैन किया जाना गलत है। इसे दर्शकों को दिखाया जाना चाहिए। जहां भी इसे बैन किया गया है, वो सही नहीं है।'
बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है द केरला स्टोरी
अदाकारा अदा शर्मा की द केरला स्टोरी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म द केरला स्टोरी ने अब तक अपने खाते में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा जोड़ चुकी है। ट्रेड पंडितों का मानना है कि द केरला स्टोरी थिएटर्स से 250 करोड़ रुपये का कारोबार करके उतरेगी। फिल्म को देखने वाले दर्शकों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है, जिस कारण मेकर्स को 250 करोड़ का आंकड़ा बहुत ज्यादा नहीं लग रहा है।
