Kangana Ranaut रखने जा रही हैं राजनीति में कदम, एक्ट्रेस ने बताया पूरा सच

Kangana Ranaut on Enter in Politics: हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने राजनीति में एंट्री पर अपने विचार साझा किए हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि अगर वो इसका हिस्सा बनाना चाहती हैं तो यही सही समय है। अब देखना यह है कि कंगना राजनीति में कब शामिल होती हैं।

Kangana Ranaut on Enter in Politics: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) आए दिन अपने बड़बोलेपन के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस को पॉलिटिकल से लेकर बॉलीवुड के मुद्दे उठाते हुए देखा गया है। इतना ही नहीं कंगना रनौत को लेकर कई बार अटकलें लगाईं जा चुकी हैं कि वो राजनीति में जल्द ही कदम रखेंगी। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान अब खुद कंगना रनौत ने राजनीति का हिस्सा बनने पर चुप्पी तोड़ दी है। एक्ट्रेस ने बताया कि अगर मुझे राजनीति का हिस्सा बनना है तो यही सही समय है।

Kangana Ranaut

टीवी9 भारतवर्ष से बातचीत करते हुए कंगना रनौत ने कहा कि उन्होंने असल में फिल्मी से राजनीतिक दलों के साथ लड़ाई लड़ी है। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें अगर देश के लिए कुछ करना है तो इसके लिए किसी सीट का सहारा लेने की जरुरत नहीं है। कंगना रनौत ने आगे कहा, 'अगर मैं राजनीति में आना चाहती हूं तो शायद मुझे लगता है कि यह सही समय है।' हालांकि एक्ट्रेस ने यह भी साफ कर दिया है कि उनकी चुनाव लड़ने की अभी कोई प्लानिंग नहीं की है। राजनीति में हिस्सा लेने से पहले वो एक एक्टर हैं।

End of Feed