Kangana Ranaut on Karan Johar: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने एक बार फिर फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) पर हल्ला बोल दिया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें करण जौहर ने इस बात को माना है कि वह अनुष्का शर्मा का करियर बर्बाद करना चाहते थे। करण जौहर और अनुष्का शर्मा का यह पुराना वीडियो एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का है, जिसमे करण जौहर करते हैं कि उन्होंने कंगना के करियर को बर्बाद करने की पूरा प्लानिंग कर ली थी। उन्होंने एक्ट्रेस को 'रब ने बना दी जोड़ी' में साइन न करने के लिए भी कहा था। इस वीडियो के वायरल होते ही फैंस के साथ ही कई सेलेब्स का गुस्सा भी करण जौहर पर फूट गया है। फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्रि से लेकर एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी करण पर हमला बोल दिया है। आइए एक बार कंगना रनौत के बयान पर नजर डालते हैं।
Kangana Ranaut on Karan Johar
अनुष्का को बर्बाद करना चाहते थे करण
करण जौहर ने वायरल 'रब बना दी जोड़ी' की कास्टिंंग के बारे में बताते हुए कहा, 'मैं अनुष्का शर्मा का करियर पूरी तरह से खत्म करना चाहता था, क्योंकि जब आदित्य चोपड़ा ने मुझे उनकी फोटोज दिखाई थी तो मैंने कहा था कि नहीं नहीं आपको अनुष्का को साइन करने की जरूरत नहीं है।' हालांकि इसके बाद करण जौहर ने कहा, 'जब मैंने फिल्म बैंड बाजा बारात' में अनुष्का की परफॉर्मेंस देखी तो मुझे इस बात का दुख हुआ कि भला मैं क्या करने जाने वाला था।' जिसके बाद करण ने अनुष्का से माफी भी मांगी थी।
Kangana Ranaut on Karan Johar
Someone’s only hobby is to make or break careers. If Bollywood is in gutter, it’s because of some people’s dirty ‘b… t.co/0S97pAI89N
— ANI (@ANI) Apr 6, 2023
'बॉलीवुड के चाचा चौधरी बनते हैं ये लोग'
करण जौहर के इस वीडियो पर रिएक्ट करते हुए कंगना रनौत ने कहा, 'पता नहीं क्यों ये लोग बॉलीवुड के चाचा चौधरी बने फिर रहे हैं।' इसके साथ ही विवेक अग्निहोत्रि ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'ऐसे लोगों की वजह से ही इंडस्ट्री खतरे में है, जो किसी का करियर बनाने और बर्बाद करने की कोशिश करते हैं।'
