Kangana Ranaut-Javed Akhtar defamation case: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने लेखक जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने साल 2020 में अदाकारा कंगना रनौत (Kangana Ranaut) पर मानहानि केस किया था। कंगना रनौत ने एक बयान में कहा था कि जब वो ऋतिक रोशन के खिलाफ बोल रही थीं, तब जावेद अख्तर ने एक दफा उन्हें घर बुलाकर कहा था कि वो ऐसी बयानबाजी न करें नहीं तो उनका अंजाम बुरा होगा। जावेद अख्तर ने कंगना रनौत के इसी बयान को लेकर उन पर मानहानि केस किया था और उन्हें कोर्ट में इस बयान को सही साबित करने के लिए साक्ष्य पेश करने को कहा था। सालों तक चले इस केस में कंगना रनौत ऐसे सबूत पेश नहीं कर पायीं, जिसके बाद उन्होंने जावेद अख्तर संग समझौता करना पड़ा है। कंगना रनौत ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है।
कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट किया है, जिसमें वो जावेद अख्तर के साथ हंसती हुई दिखाई दे रही हैं। कंगना रनौत ने ये तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, "आज जावेद जी और मैंने अपना कानूनी मामला सुलझा लिया है। हम दोनों ने अपसी समझौते के बाद इस केस को खत्म करने का फैसला लिाय है। जावेद जी बहुत ही दरियादिल इंसान हैं, जिन्होंने मुझसे वादा किया है कि वो मेरी अगली फिल्म के लिए गाने लिखेंगे।"
बता दें कि जावेद अख्तर द्वारा किए गए मानहानि मामले में कंगना रनौत को कोर्ट ने आखिरी तारीख में काफी फटकार लगाई थी। कंगना रनौत कई दफा तारीख पर नहीं पहुंची थी, जिसके बाद कोर्ट ने कहा था कि अगर वो अगली तारीख पर कोर्ट नहीं आती हैं तो उनके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी होगा। इस फटकार के बाद कंगना रनौत न केवल कोर्ट में पहुंची बल्कि उन्होंने जावेद अख्तर संग बात करके मामले को भी सुलझा लिया है।
