AI से बनाई कंगना रनौत की ऐसी तस्वीर, एक्ट्रेस का फूट गया गुस्सा

Kangana Ranaut Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत हर मुद्दे पर अपनी बात रखती हैं। कंगना अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। इस बीच कंगना रनौत का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट की दुनिया में छा गया है। इस पोस्ट में कंगना रनौत ने ऐसी बात कह दी है कि लोग हैरान हो गए हैं।

Kangana Ranaut Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों बड़े पर्दे से दूर चल रही है। आखिरी बार कंगना फिल्म इमरजेंसी में नजर आई थी। इस फिल्म को लोगों ने ठीक-ठाक रिस्पॉन्स दिया था। कंगना रनौत फिलहाल सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और आए दिन अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर रही हैं। कंगना रनौत का हर एक पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो जाता है। इस बीच कंगना रनौत का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में कंगना रनौत ने एक गंभीर समस्या की तरफ लोगों का ध्यान खींचा है। आइए नजर डालते है इसपर...

kangana pics

pic credit- instagram

कंगना रनौत का फूटा गुस्सा

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी लगाते हुए गुस्सा जाहिर किया है। कंगना ने फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वे संसद से बाहर निकलते हुए साड़ी की बजाय सूट में नजर आ रही थीं। कंगना ने इंस्टाग्राम यूजर 'फीमेल इन सूट शर्ट एंड टाई' की पोस्ट को री-शेयर करते हुए लिखा, 'ये असल में मेरी संसद की तस्वीरें हैं, जिसमें मैं साड़ी में हूं। मेरी तस्वीरों पर एआई का इस्तेमाल बंद करें।' कंगना ने बताया कि उन्हें रोजाना अपनी अलग-अलग कपड़ों और मेकअप वाली एआई एडिटेड फोटो दिखती हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसा करना बंद करें। उन्होंने लिखा'हर दिन उठकर मैं खुद को अलग कपड़ों, अलग मेकअप और एडिटेड फोटो में देखती हूं। लोगों को दूसरों को ड्रेस अप करना बंद करना चाहिए!! कृपया ये एआई एडिट बंद करें और मुझे खुद तय करने दें कि मैं कैसे दिखना चाहती हूं और क्या पहनना चाहती हूं यह पूरी तरह मेरा अधिकार है।'

End of Feed