'साहब लोमड़ी है...' Kangana Ranaut के रडार पर आए Naseeruddin Shah

Kangana Ranaut Post: एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत ने झारखंड छात्र आंदोलन पर प्रतिक्रिया देते हुए नसीरुद्दीन शाह पर निशाना साधा है। उनके सोशल मीडिया पोस्ट के बाद मामला चर्चा में आ गया।

Kangana Ranaut Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अक्सर अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इस बार उन्होंने झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। आंदोलन को लेकर बॉलीवुड के कुछ सितारों की राय सामने आने के बीच कंगना ने दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) पर भी निशाना साधा है। सोशल मीडिया पर किए गए अपने पोस्ट में कंगना ने शाह की टिप्पणी पर सवाल उठाते हुए तीखी बात कही है। उनका यह बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है और लोग जानना चाहते हैं कि आखिर कंगना ने ऐसा क्या कह दिया। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें- Jeene Ke Hain Chaar Din पर Salman Khan ने किया मस्त डांस, लोग बोले- 'यादें ताजा हो गई...')

Kangana Ranaut Post

कंगना रनौत ने किया हमला (pic credit-instagram)

कंगना रनौत ने किया हमला

अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह पर तीखा हमला बोला है। कंगना ने झारखंड में चल रहे छात्र प्रदर्शनों को लेकर नसीरुद्दीन शाह की टिप्पणी पर निशाना साधते हुए उन्हें लोमड़ी तक कह दिया। यह विवाद अभिनेता और गायक पीयूष मिश्रा की उस टिप्पणी के बाद बढ़ा, जिसमें उन्होंने छात्र आंदोलन पर नसीरुद्दीन शाह की चुप्पी पर सवाल उठाया था। कंगना ने इंस्टाग्राम पर पीयूष मिश्रा की टिप्पणी से जुड़ी एक रिपोर्ट शेयर की। इसके साथ उन्होंने लिखा कि हर कोई किसी न किसी का वफादार होता है, लेकिन उन्हें इस बात पर गर्व है कि जिस देश की रोटी खाती हैं, उसकी रक्षा और उसके लिए लड़ाई करती हैं। कंगना ने नसीरुद्दीन शाह पर तंज कसते हुए आरोप लगाया कि वह इस देश में रहते हैं, लेकिन पड़ोसी देश के लिए लड़ते हैं।

End of Feed