Anant-Radhika के प्री-वेडिंग फंक्शन में सेलेब्स की परफॉर्मेंस पर Kangana Ranaut ने कसा तंज, बोलीं 'थोड़ी गरिमा रखो...

Kangana Ranaut on Celebs Dance At Anant-Radhika Pre-Wedding: हाल ही में हुए अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में बॉलीवुड सेलेब्स ने एक के बाद एक धांसू परफॉर्मेंस दी थी। पैसों के लिए शादियों में नाचने पर अब कंगान रनौत ने इन सेलेब्स पर तंज कसा है। एक्ट्रेस ने कहा कि थोड़ी गरिमा रखनी चाहिए।

Kangana Ranaut on Celebs Dance At Anant-Radhika Pre-Wedding: इंडिया के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में कई जानी-मानी हस्तियां नजर आई थीं। इस प्री-वेडिंग फंक्शन में बॉलीवुड इंडस्ट्री के ज्यादातर सेलेब्स गुजरात के जामनगर में एकत्र हुए थे। सुपरस्टार शाहरुख खान, आमिर खान, सलमान खान, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान, सैफ अली खान, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी और रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, टाइगर श्रॉफ कई सेलेब्स के ऑनलाइन वीडियो सामने आए थे। ऐसे में अब बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने शादियों में परफॉर्म करने वाले सेलिब्रिटीज पर तंज कसा है।

Kanagana Ranaut on Bollywood Celebs

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने हाल ही में एक पूरा आर्टिकल री-पोस्ट करते हुए बताया कि कैसे दिवंगत गायिका लता मंगेशकर ने शादियों में परफॉर्म करने से मना किया था। एक्ट्रेस ने लिखा, 'मैं बदतर फाइनेंसियल असफलताओं से गुजरी हूं लेकिन लता जी और मैं केवल दो लोग हैं जिनके गाने बड़े लेवल पर हिट हैं (फैशन का जलवा, घनी बावली हो गई, लंदन ठुमकदा, साडी गली, विजय भावा आदि)।'

End of Feed