शाहिद कपूर की ऑनस्क्रीन दादी कामिनी कौशल का हुआ निधन, 98 की उम्र में ली अंतिम सांस

Kamini Kaushal Died: बॉलीवुड दुनिया में एक समय पर मशहूर हस्ती रह चुकीं एक्ट्रेस कामिनी कौशल से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। आज 98 की उम्र में कामिनी ने अंतिम सांस लेकर इस दुनिया को हमेशा हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। ये घड़ी कामिनी के परिवार के लिए काफी मुश्किल भरी है।

Kamini Kaushal Died: बॉलीवुड जगत ने आज अपना एक चमकता हुआ सितारा खो दिया। 19वें दशक की मशहूर एक्ट्रेस कामिनी कौशल का आज निधन हो गया। कामिनी ने बॉलीवुड जगत को कई बड़ी फिल्में दी और अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता। कामिनी के निधन से बॉलीवुड दुनिया शोक में डूब गई। कामिनी मनोरंजन जगत की सबसे पुरानी एक्ट्रेस में से एक थीं। कामिनी के जाने से उनका परिवार, दोस्त और फैंस को बहुत बड़ा झटका लगा है। कामिनी का जन्म साल 1927 में पाकिस्तान के लाहोर में हुआ था।

Kamini Kaushal Died

Image Source: Kabir Singh Movie

कामिनी कौशल (Kamini Kaushal) काफी लंबे समय से बीमार चल रही थी जिसके चलते उनका निधन हो गया। खबर है की बढ़ी उम्र वाली बीमारियों ने कामिनी के शरीर को जकड़ लिया था। इस खबर की जानकारी खुद कामिनी कौशल के परिवार ने साझा की। कामिनी चेन्नई एक्सप्रेस, कबीर सिंह, लाल सिंह चड्ढा, नदियां के पार, आरजू जैसे कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। साल 1946 में रिलीज हुई फिल्म 'नीचा नगर' से कामिनी ने हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। ये पहली फिल्म जिसे 'कान फिल्म फेस्टिवल' में बेस्ट फिल्म का पुरस्कार मिला था। सिर्फ यही नहीं 'नीचा नगर' एकमात्र भारतीय फिल्म जिसे 'पाल्मे डी' भी मिला। कामिनी ने अपने फिल्मी करियर को हमेशा ऊंचाइयों पर ही देखा।

End of Feed