ओशिवारा फायरिंग केस में कमाल आर खान को मिली जमानत, 24 जनवरी को हुई थी गिरफ्तारी

  • Authored by: अभय
  • Updated Jan 30, 2026, 06:41 PM IST

Kamaal R Khan Firing Case: एक्टर कमाल आर खान (Kamaal R Khan) के ओशिवारा फायरिंग मामले में एक नई खबर सामने आई है। कमाल आर खान को अब कोर्ट से जमानत मिल गई है। आपको बता दें कि एक्टर की 24 जनवरी को गिरफ्तारी हुई थी।

Kamaal R Khan Firing Case: बॉलीवुड के फेमस एक्टर कमाल आर खान (Kamaal R Khan) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में बनी रहते हैं। कमाल आर खान के पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इसकी वजह से एक्टर को कई बार परेशानी का सामना भी करना पड़ता है। अभी हाल ही में कमाल आर खान को लेकर खबर सामने आई थी कि उन्होंने मुंबई के ओशिवारा इलाके में एक रिहायशी इमारत पर गोली चला दी थी। इस घटना के बाद एक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद से इस मामले को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अब कमाल आर खान के केस में नई खबर सामने आई है।

End of Feed