KRK trolled for Sun Zara: खुद को बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री का नं. 1 क्रिटीक बताने वाले कमाल आर खान (KRK) जल्द ही अपना नया गाना सुन जरा (Sun Zara) लेकर आने वाले हैं, जिसका टीजर उन्होंने फैंस के साथ शेयर किया है। इस वीडियो के शेयर करते ही कमाल आर खान ट्विटर पर जमकर ट्रोल किए जा रहे हैं। कमाल आर खान के गाने सुन जरा का टीजर देखने के बाद लोग उन्हें छोटा बुढ़ऊ कहकर बुला रहे हैं और उनका जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। वीडियो में कमाल आर खान हाथ में गन लिए दिख रहे हैं। लोगों का कहना है कि कमाल आर खान के ऊपर ये कैरेक्टर बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा है।
कमाल आर खान को लगातार ट्रोल कर रहे हैं लोग
फिल्म क्रिटीक और अभिनेता कमाल आर खान ने अपने गाने सुन जरा का टीजर वीडियो शेयर करके खुद के पैरों पर ही कुल्हाड़ी मार ली है। कमाल आर खान ने ट्विटर पर लिखा है कि उनका गाना जल्द ही दर्शकों के सामने होगा, जिस पर लोग लगातार रिएक्ट कर रहे हैं और बोल रहे हैं कि टीजर वीडियो देखने के बाद उन्हें गाना देखने की इच्छा नहीं रह गई है। एक व्यक्ति ने लिखा है, 'आपका उपकार होगा कि आप इस गाने का वीडियो शेयर न करें।' तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने लिखा है, 'केआरके जी आप खुद की फिल्मों और सॉन्गस का भी रिव्यू किया कीजिए।'
बताते चलें कि कमाल आर खान बॉलीवुड सितारों का जमकर मजाक उड़ाते हैं। इंडस्ट्री के एक खान सुपरस्टार को कमाल आर खान बुढ़ऊ कहते हैं। एक व्यक्ति ने कमाल आर खान के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है कि वो खुद छोटे बुढ़ऊ दिख रहे हैं। वैसे आपको कमाल आर खान के नए गाने का टीजर कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
