'सलमान के खिलाफ मूवी नहीं करूंगा...' Govind Namdev ने खुद को फिल्म 'काला हिरण' से किया अलग

Kala Hiran controversy: फिल्म 'काला हिरण' को लेकर एक्टर गोविंद नामदेव और मेकर्स के बीच विवाद हो गया। अब ये खबर सामने आई है कि फिल्म 'काला हिरण' से गोविंद नामदेव ने खुद को अलग कर दिया है।

Kala Hiran controversy: फिल्म काला हिरण (Kala Hiran) को लेकर जमकर विवाद हो रहा है। यह फिल्म साल 1998 के काले हिरण शिकार केस पर आधारित बताई जा रही है, जिस पर सलमान खान ने अपनी पहचान के गलत इस्तेमाल को लेकर कानूनी एक्शन लिया है। दरअसल हाल ही में फिल्म का ट्रेलर सामने आया था,जिसे देखक लोग दंग रह गए थे। इस बीच एक्टर गोविंद नामदेव (Govind Namdev) ने फिल्म काला हिरण के मेकर्स पर बड़ा आरोप लगाया है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...(टाइम्स नाव नवभारत पर ये भी पढ़ें-Kala Hiran के मेकर्स को हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस, Salman Khan ने की फिल्म पर रोक लगाने की मांग)

Govind Namdev on kala hiran

गोविंद नामदेव ने कही ये बात (pic credit-instagram)

गोविंद नामदेव ने कही ये बात

गोविंद नामदेव ने फिल्म 'काला हिरण' से खुद को अलग कर लिया है। गोविंद नामदेव का कहना है कि उन्हें फिल्म की जो कहानी सुनाई गई थी, यह उससे बिल्कुल अलग निकली। अमर उजाला से बातचीत में गोविंद नामदेव ने कहा कि जैसे ही उन्होंने फिल्म का टीजर देखा, वह हैरान रह गए। उनके मुताबिक, उन्हें कभी नहीं बताया गया था कि फिल्म में सलमान खान जैसे दिखने वाले किरदार को इस तरह पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उन्हें लगा जैसे उन्हें अंधेरे में रखकर इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनाया गया। गोविंद नामदेव ने यह भी साफ कहा कि वह सलमान खान के खिलाफ कोई फिल्म कभी नहीं करेंगे। उन्होंने बताया कि जब उन्हें फिल्म ऑफर की गई थी, तब इसका नाम 'संभल' बताया गया था। उन्हें कहा गया था कि फिल्म में उनका रोल सिर्फ कोर्टरूम सीक्वेंस तक सीमित रहेगा और कहानी कोर्ट के रिकॉर्ड में मौजूद तथ्यों पर आधारित होगी।

End of Feed