Kajol on Kissing scene in The Trial: बॉलीवुड अदाकारा काजोल 90 के दशक से इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे से लेकर सलाम वैंकी समेत उन्होंने कई ऐसे किरदार निभाए हैं, जो लोगों के बीच आज भी पसंद किए जाते हैं। बड़े पर्दे की हीरोइन काजोल ने बदलते वक्त के साथ खुद को बदला है और ओटीटी शोज-मूवीज में भी हाथ आजमाया है। काजोल ने कुछ समय पहले द ट्रायल नाम का एक वेब शो किया था, जिसमें उन्होंने अपना 30 साल पुराना नो-किसिंग रूल तोड़ा था। उनके इस किस की काफी चर्चा भी हुई थी क्योंकि किसी को भरोसा नहीं हुआ कि करियर के इस पड़ाव पर काजोल ने किसिंग सीन किया है। (ये भी पढ़ें: Michael देख जाफर जैक्सन के दीवाने हुए Allu Arjun, सामने आई तस्वीर)
Kajol on NO Kissing Rule (Image Source: Social Media/Kajol)
अदाकारा काजोल ने लिली सिंह के साथ एक ताजा पॉडकास्ट किया है, जिसमें उन्होंने ये बताया है कि उन्होंने 30 साल पुराना नो-किसिंग रूल क्यों तोड़ा था? कालोज के अनुसार, उनका किस किरदार की डिमांड था। वो किस कहानी के ऐसे मोड़ पर आता है जहां वो किरदार अपने असली रंग में आता है। अगर वो किसिंग करने से मना कर देती तो किरदार को वो बल नहीं मिलता, जिसकी उसे जरूरत थी। (ये भी पढ़ें: 'मेरी बहन की जिंदगी तबाह कर...' Om Puri पर जमकर बरसे अन्नू कपूर)
Kajol on her Kissing Scene in The Trial (Image Source: The Trial)
काजोल के अनुसार, "जब मैंने पेपर पर वो किसिंग सीन पढ़ा था, तब मुझे लगा था कि जब शूटिंग का मौका आएगा तो मैं मना कर दूंगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं। जब मैं वो सीन करने जा रही थी, तो काफी असहज थी। असल में वो किसिंग सीन किरदार के लिए बहुत जरूरी थी। उस किसिंग सीन से मेरा किरदार खुद को पहचानता है। अगर मैं उसे करने से मना कर देती तो वो किरदार के साथ बेईमानी होती। ये पूरी तरह से एक प्रोफेशनल कॉल थी।"
काजोल ने डीडीएलजे पर भी बात की और बताया कि वो आज उतनी प्रभावी क्यों नहीं होती। काजोल के अनुसार, "डीडीएलजे में जो किरदार मैंने 90 के दशक में प्ले किया था, वो आज रियल नहीं है। आज कौन सी 18-19 साल की लड़की अपने पिता से ये परमिशन लेती है कि मैं घूमने चली जाऊं? आज तो लड़किया पापा को बताती हैं कि मुझे स्कूल ट्रिप पर जाना है, मुझे इतना पैसा चाहिए।" काजोल की बातों से ये समझ आता है कि वो वक्त की डिमांड को अच्छे से समझती हैं। वैसे आपको क्या लगता है, क्या डीडीएलजे आज रिलीज होती तो उतनी बड़ी हिट साबित ना हो पाती?
