दूसरी जया बच्चन बनी रहीं काजोल! यूजर्स बोले- इतना Attitude कहां से लाते हैं ये लोग..

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 3, 2022, 04:28 PM IST

Bollywood Actress Kajol on Mumbai Airport: बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल (Kajol) हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट से बाहर आते हुए नजर आई हैं, जहां काजोल का रिपोर्ट्स के प्रति रवैया लोगों को पसंद नहीं आया है। जिसको लेकर अब सोशल मीडिया पर उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है, लोग उन्हें दूसरी जया बच्चन (Jaya Bachchan) बता रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • मुंबई एयरपोर्ट पर अपने रवैये को लेकर ट्रोल हुईं काजोल
  • सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें दूसरी जया बच्चन बता रहे हैं।
  • काजोल पहले भी सोशल मीडिया पर ट्रोल हो चुकी हैं।

Bollywood Actress Kajol gets Troll for arrogant behavior: बॉलीवुड स्टार अक्सर अपने एयरपोर्ट लुक्स की वजह से लाइमलाइट में आते रहते हैं। इसके साथ ही बॉलीवुड एक्टर्स को अपने आस पास लोगों और रिपोर्ट्स की भीड़ से गुजरना पड़ता है। कोई उनके साथ फोटो क्लिक करवाना चाहता है तो कोई उन्हें अपने कैमरे में कैद करना चाहता है। इस बीच कई स्टार्स लोगों के साथ अच्छे से पेश आते हैं, वहीं कई बार वह अपना आपा भी खो देते हैं। बॉलीवुड की कुछ सबसे मशहूर एक्ट्रेस में से एक काजोल (Kajol) भी अब अपने रवैये के कारण ट्रोल हो रही हैं। लोग उनकी तुलना एक्ट्रेस जया बच्चन (Jaya Bachchan) से कर रहे हैं।

Kajol and her son yug

Kajol and her son yug

काजोल बनी जया बच्चन

अभिनेत्री काजोल को मुंबई एयरपोर्ट के बाहर पपराजी को लेकर उनके 'रवैये' के लिए काफी ट्रोल किया जा रहा है। डीडीएलजे एक्ट्रेस को हाल ही में अपने बेटे युग के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। काजोल काफी जल्दी में अपनी कार की ओर जा रही थीं, लेकिन रास्ते में मौजूद रिपोर्टर उनकी फोटो क्लिक करना चाहते थे। जिसके बाद काजोल का रवैया लोगों को पसंद नहीं आया है। लोगों का कहना है कि काजोल अब धीरे-धीरे दूसरे जया बच्चन बनती जा रही हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा, ‘ये लोग इतना एटीट्यूड (Attitude) कहां से लाते हैं’।

End of Feed