Kajol Devgan angry on Media: बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल देवगन( Kajol Devgan) ने हाल ही में अपना 51वां जन्मदिन मनाया। बीते कल उन्होंने धूमधाम से अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। दूसरी तरफ काजोल देवगन की एक वीडियो भी वायरल हो रही है जिसमें काजोल देवगन पैपराजी पर गुस्सा कर रही है। काजोल देवगन का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल काजोल देवगन एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मराठी में बात कर रही है। मराठी में बोलने के बाद जब कैमरामैन उनसे हिन्दी में बोलने के लिए कहता है
Image Credit: X
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आई है जिसमें काजोल मीडिया से बात कर रही है। इस वीडियो को देखकर पता चल रहा है कि ये कोई मराठी इवेंट था। जिसमें काजोल मराठी में बात कर रही है। वह इवेंट के बारे में अपने विचार व्यक्त कर रही है। तभी एक रिपोर्टर उनसे हिन्दी में बोलने को कहता है। रिपोर्टर काजोल को कहता है कि ये बात आप हिन्दी में भी बोल दो। तभी काजोल को गुस्सा आ जाता है और वो कहती है कि 'अब मैं इसे हिन्दी में भी बोलूँ, जिसे समझना होगा समझ लेगा' यह बोलना काजोल चुप हो जाती है।
सोशल मीडिया पर काजोल की ये वीडियो वायरल हो रही है और लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब वह हिन्दी सिनेमा में काम करती हैं तो हिन्दी में बोल नहीं सकती क्या। एक बार हिन्दी बोलने में क्या हो जाता। खैर कैमरे के सामने काजोल का ये बर्ताव नया नहीं है। उनकी अक्सर ऐसी वीडियोज सामने आती है जब वह पैपराजी पर गुस्सा होती हैं।
