रिपोर्टर ने काजोल से की हिंदी में बोलने की रिक्वेस्ट, आगबबूला हुईं एक्ट्रेस ने कहा, 'जिसको समझना है...'

Is Kajol Refused to talk in Hindi: 90 के दशक की लोकप्रिय एक्ट्रेस काजोल इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में एक इवेंट के दौरान जब पत्रकार ने काजोल से हिंदी में बोलने के लिए कहा तो एक्ट्रेस ने गुस्से में साफ मना कर दिया। काजोल का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

Is Kajol Refused to talk in Hindi: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस काजोल (Kajol) अपने बयान को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में मुंबई के हुए एक इवेंट के दौरान काजोल को देखा गया था। इस दौरान काजोल ने इस इवेंट के दौरान हिंदी में बात करने से मना कर, वहां मौजदू सभी फैन्स को चौंका दिया। इस इवेंट में जब काजोल मराठी मीडिया को एड्रेस कर रही तो एक रिपोर्टर ने एक्ट्रेस से हिंदी में बोले के कहा। काजोल को रिपोर्टर की यह बात कुछ खास पसंद नहीं आई। एक्ट्रेस ने गुस्से में आकर हिंदी में बोले से मना कर ही दिया।

Kajol

Pic Credit: Instagram/kajol/

काजोल ने कहा, 'अभी मैं हिंदी में बोलूं? जिसको समझना है, वो समझ लेगा!' इसके बाद काजोल इंग्लिश में बात करने लग जाती हैं। यह वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों को काजोल का यह अंदाज पसंद नहीं आया। उन्होंने एक्ट्रेस को ट्रोल भी किया। कई लोगों ने तो यहां तक कि अगर हिंदी में बात करने में इतनी ही प्रॉब्लम है तो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काम करना ही बंद कर दो। कईयों का यह भी कहना है कि काजोल को हिंदी मूवीज की जगह अब मराठी फिल्मों में ही काम करना चाहिए।

End of Feed