Amitabh Bachchan suffered injury on Coolie Set: बॉलीवुड इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की जिंदगी हमेशा सुर्खियों में रही है। अपने फिल्मी करियर से लेकर उनकी लव-लाइफ सहित अमिताभ बच्चन से जुड़ी ऐसी कई बातें हैं, जिन्हें सुनने की दिलचस्पी हमेशा फैन्स के अंदर रही है। 26 जुलाई 1982 को अमिताभ बच्चन को एक जानलेवा चोट लगी थी जब वे बैंगलोर यूनिवर्सिटी कैंपस में फिल्म 'कुली' की शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान वो पुनीत इस्सर के साथ एक्शन सीन शूट कर कर रहे थे। इस सीन को शूट करते हुए अमिताभ के पेट में एक टेबल के कोने से टकरा गया था। यह टक्कर इतनी तेज थी कि अमिताभ बच्चन की अंत फट गई थी। अमिताभ बच्चन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। कहा जाता है कि उनके पेट में इन्फेक्शन हो गया था और उनकी बड़ी अंत सड़ने लगे थी। तो चलिए जानते हैं क्या था ये पूरा मामला... (इसे भी पढ़ें: सूर्या की 'Karuppu' ने कमाए 200 करोड़ रुपये, पत्नी Jyotika के रिएक्शन ने खींचा लोगों का ध्यान)
कैसे हुआ था अमिताभ बच्चन के साथ हादसा?
'कुली' का एक्शन सीन अमिताभ बच्चन और पुनीत इस्सर के बीच फिल्माया जा रहा था। इस सीन के दौरान बिग बी को एक मेज पर कूदना था लेकिन तालमेल बिगड़ने से वे मेज के किनारे से टकरा गए, जिससे उन्हें अंदरूनी तौर पर गंभीर चोटें आईं। कहा जाता है कि इस घटना में उनकी बड़ी अंत फट गई थी। इस घटना ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के हलचल पैदा कर दी थी।
तुरंत ले जाया था ब्रीच कैंडी अस्पताल
अमिताभ बच्चन के गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें तुरंत एयरलिफ्ट करके मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इमरजेंसी सर्जरी से पहले कुछ पलों के लिए उन्हें चिकित्सकीय रूप से 'मृत' घोषित कर दिया गया था। डॉक्टर का कहना था कि अमिताभ बच्चन बच नहीं पाएंगे। बताया जाता है कि घंटों तक चली सर्जरी के दौरान अमिताभ बच्चन को बार-बार खून चढ़ाया गया था। डॉक्टर की कड़ी मेहनत और फैन्स की दुआओं के बाद यह सर्जरी सफल रही। (यह भी पढ़ें: करोड़ों रुपये छापती हैं सुहाना खान, सोर्स ऑफ इनकम जानकर होगी हैरानी)
हो गया था पेट में इन्फेक्शन
अमिताभ बच्चन के जब पेट में चोट लगी थी तो उस समय सही ये पता नहीं लग पाया था, जिस कारण इन्फेक्शन हो गया था। कई सालों के बाद बिग बी आंत में सूजन आने लगी थी, जिस कारण यह इन्फेक्शन फैलता चला गया था। अमिताभ को डायवर्टीकुलिटिस जैसी गंभीर परेशानी हो गई थी। इस बीमारी में गंभीर ऐंठन और आंत की कोशिकाएं कमजोर पड़ने लगती हैं। इससे आंतों के सड़ने का खतरा बन जाता है। हालंकि अमिताभ बच्चन की भी मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में सर्जरी हुई थी। अब अमिताभ बच्चन अक्सर रूटीन चेकअप के लिए हर महीने हॉस्पिटल जाते रहते हैं। इतना ही नहीं दिग्गज अभिनेता अपनी सेहत और खाने-पीने का भी बहुत ध्यान रखते हैं।
