Kabir Bahia ने Kriti Sanon को इस खास अंदाज में किया बर्थडे विश, फैन्स ने भी लुटाया प्यार

Kabir Bahia wishes Kriti Sanon on her birthday: कृति सेनॉन ने 27 जुलाई को अपना 36वां जन्मदिन धूमधाम से सेलिब्रेट किया। कृति के कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया ने भी एक्ट्रेस को खास अंदाज में बधाई दी।

Kabir Bahia wishes Kriti Sanon on her birthday: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस कृति सेनॉन (Kriti Sanon) ने 27 जुलाई को अपना 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। फैन्स ने भी कृति सेनॉन को सोशल मीडिया के माध्यम से उनके जन्मदिन पर खूब बधाई दी। कृति सेनॉन इन दिनों इंग्लैंड में हैं और वहां काम से ब्रेक लेकर छुट्टी मना रही हैं। खास बात यह है कि कृति सेनॉन अकेली नहीं हैं। उनके साथ यूके के बिजनेसमैन और उनके कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया भी हैं। कृति सेनॉन के जन्मदिन पर कबीर बहिया ने भी एक्ट्रेस को खास अंदाज में बधाई दी है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Isha Rikhi का क्रिप्टिक पोस्ट हुआ वायरल, Badshah संग तलाक की फिर उड़ीं अफवाहें!)

Kabir Bahia wishes Kriti Sanon on her birthday

कृति सेनॉन के कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया ने दी जन्मदिन की बधाई

कृति सेनॉन खास अंदाज में कबीर ने दी जन्मदिन की बधाई

कबीर बहिया ने अपने इंस्टाग्राम पर कृति सेनॉन के साथ एक बेहद प्यार फोटो पोस्ट की। उन्होंने कैप्शन दिया, 'हैप्पी के डे।' थोड़ी देर बाद ही कबीर बहिया ने वेकेशन के दौरान क्लिक की गई फोटो भी शेयर की। कृति सेनॉन ने अपने करीबी दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। एक्ट्रेस की मेकअप आर्टिस्ट ने पार्टी की एक तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की। कबीर बहिया और कृति सेनॉन को लेकर अफवाहें हैं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि अभी दोनों ने अपने रिश्ते की सच्चाई दुनिया के सामने उजागर नहीं की है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Lock Upp 2: प्रेग्नेंट हैं Akanksha Chamola !! अफवाहों पर Sufi Motiwala ने दिया रिएक्शन)

वर्कफ्रंट की बात करें तो कृति सेनॉन को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'कॉकटेल 2' में देखा गया था। इस मूवी में कृति सेनॉन के साथ शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना की जोड़ी अहम रोल में नजर आई थी। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर भी सफल साबित हुई। फिल्म में कृति सेनॉन की एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई थी। कॉकटेल 2 रिलीज होने के बाद उन्होंने टाइम्स ग्रुप के एडिटर-इन-चीफ नविका कुमार के साथ पॉडकास्ट 'बातें दिल से' में बातचीत की। इसमें उन्होंने कहा कि शादी उनका व्यक्तिगत सब्जेक्ट है, इसलिए इस पर चर्चा सिर्फ अपने करीबी लोगों तक ही सीमित रहेगी।

End of Feed