RRR 2 Release Date: एस. एस राजामौली (S. S. RajaMouli) की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक आरआरआर (RRR) ने बेशुमार सफलता हासिल की है। बॉक्स ऑफिस से लेकर अवॉर्ड्स तक इस फिल्म ने न सिर्फ एस. एस. राजामौली बल्कि पूरा भारत के नाम का परचम लहराया है। फिल्म RRR के गाने नाटू-नाटू को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग के लिए ऑस्कर मिला है। जिसके बाद सभी भारतीयों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। फिल्म में JR NTR और राम चरण लीड रोल में मौजूद हैं। वहीं बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी फिल्म में सपोर्टिंग रोल में काम किया है। साल 2022 की सबसे सफल फिल्मों में से एक आरआरआर के सीक्वल का हर कोई इंतजार कर रहा है। RRR 2 को लेकर अब JR NTR ने एक बड़ा खुलासा कर दिया है।
JR NTR on RRR 2
‘RRR 2 की शूटिंग शुरू करने का बेसब्री से इंतजार’
ऑस्कर जीतने के बाद RRR स्टार रामचरण और JR NTR इंटरव्यू देने में काफी बिजी नजर आए हैं। इस दौरान JR NTR से पूछा गया की RRR 2 को लेकर आपका क्या प्लान है? इसके जवाब में JR NTR ने कहा, ‘अभी तक एस. एस. राजामौली से मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है कि हम कब शूटिंग शुरू करने वाले हैं। हालांकि हमें अब इंतजार नहीं हो रहा है। लेकिन RRR 2 शुरू करने से पहले हमें अपने पहले के प्रोजेक्ट्स पर काम खत्म करना होगा।’ JR NTR ने यह तो साफ नहीं किया कि शूटिंग कब शुरू होने वाली है, हालांकि यह तय है कि RRR 2 पर काम चल रहा है।
N.T. Rama Rao Jr. can't wait for production on the #RRR sequel to start, though he doesn't know when that will be y… t.co/OnF3D0Kzt3
— ANI (@ANI) Mar 12, 2023
नाटू-नाटू को मिला ऑस्कर
फिल्म RRR के गाने नाटू-नाटू ने ऑस्कर जीत लिया है, यह दुनिया की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है। फिल्म का यह गाना M. M. कीरावानी ने कंपोज किया है। ऑस्कर रिसीव करने भी कीरावानी ही स्टेज पर पहुंचे हैं। बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी ऑस्कर अवॉर्ड प्रेजेंट करने के लिए पहुंची जो भारत के लिए काफी गर्व की बात है।
