Jolly LLB 3 Fans Reaction: अक्षय कुमार( Akshay Kumar) और अरशद वारसी ( Arsad Warsi) की कोर्टरूम ड्रामा जॉली एलएलबी 3( Jolly llb 3) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। लंबे समय से चर्चा में बनी फिल्म को देखने के लिए फैंस बेताब थे। फिल्म रिलीज हो गई है और फैंस ने फर्स्ट डे फर्स्ट शो देख डाला है। इस मसालेदार ड्रामा को देखकर फैंस सोशल मीडिया पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। फिल्म को लेकर फैंस क्या कह रहे हैं, उन्हें स्टार्स की एक्टिंग से लेकर फिल्म की स्टोरी तक सब कैसा लगा आपको बताते हैं। जॉली एलएलबी 3 पर लोगों का क्या कहना है यहां पढ़ें
फैंस ने दिए ये रिएक्शन
जैसा कि फैंस के रिएक्शन पढ़कर पता चल रहा है कि फिल्म में 'लैंड माफिया' का पर्दाफ़ाश किया गया है। फिल्म की कहानी इसी कान्सेप्ट पर टिकी हुई है। अब लोगों को यह अच्छा और जायज लग रहा है। एक यूजर ने कॉमेंट करते हुए लिखा, "शानदार रेटिंग, हिंदी सिनेमा के लिए 2025 में सबसे अच्छी चीज़ #JollyLLB3 होगी। यह मनोरंजक कोर्टरूम ड्रामा भू-माफियाओं द्वारा किसानों की जमीन हड़पने और उनका व्यवसायीकरण करने के गंभीर मुद्दे को उठाता है, जिसमें मज़बूत सामाजिक मुद्दों का मिश्रण है।
एक अन्य यूजर ने लिखा कि फैंस अक्षय कुमार को इस फिल्म के लिए याद रखेंगे। जॉली एलएलबी 3 में उन्होंने गंभीर मुद्दे को उठाया है।
फैंस फिल्म को फैमिली ड्रामा बता रहे हैं। अक्षय और अरशद की फाइट, लोगों को गुदगुदाने का काम कर रही है।
एक अन्य यूजर का कहना है कि अक्षय कुमार ऑल राउंडर हैं। उन्होंने इस फिल्म से साबित कर दिया है कि वह किसी से कम नहीं हैं।
लोग फिल्म की ताजगी की भी बात करते नजर आ रहे हैं। जॉली एलएलबी 3 ने अपनी लेगेसी को आगे बढ़ाते हुए कमाल कर दिखाया है।
