Akshay Kumar को लगा बड़ा झटका, जियो स्टूडियोज ने 'Welcome To The Jungle' और 'Hera Pheri 3' से पीछे खींचे अपने हाथ

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) Welcome To The Jungle And Hera Pheri 3: मीडिया से सामने आ रही जानकारी के मुताबिक अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome To The Jungle) और 'हेरा फेरी 3' (Hera Pheri 3) का निर्माण करने के लिए जियो स्टूडियोज और फिरोज नाडियाडवाला साथ आए थे लेकिन अब जियो ने अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं।

Akshay Kumar's 'Welcome To The Jungle' And 'Hera Pheri 3': बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के जन्मदिन के खास मौके पर फिरोज नाडियाडवाला ने 'वेलकम' फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट की बड़ी अनाउंसमेंट की थी। 'वेलकम अगेन' का हिस्सा अक्षय कुमार नहीं थे लेकिन 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome To The Jungle) में मेकर्स ने अभिनेता की वापसी करा दी है। मेकर्स ने फिल्म को रिलीज करने के लिए अगले साल क्रिसमस वीक चुना है। बता दें अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' के साथ-साथ फिल्म 'हेरा फेरी 3' (Hera Pheri 3) को जियो स्टूडियोज भी प्रोड्यूस करने वाला था। फिरोज नाडियाडवाला के साथ जियो की भागीदारी से हर कोई हैरान था। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक जियो स्टूडियोज ने अक्षय कुमार की दोनों फिल्मों पर पैसा लगाने से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं।

Akshay Kumar's Welcome To The Jungle And Hera Pheri 3

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome To The Jungle) की अनाउंसमेंट होने के बाद जियो और फिरोज नाडियाडवाला के बीच फिल्म पर पैसा लगाने को लेकर विवाद चल रहा है। फिरोज पर पहले से भी कर्ज बकाया है, जिसका भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। सभी कानूनीताओं और लंबित मुकदमेबाजी की वजह से जियो स्टूडियोज ने अब 'वेलकम टू द जंगल' और 'हेरा फेरी 3' का निर्माण करने से मना कर दिया है।

End of Feed