जया बच्चन ने बॉलीवुड में कम हो रही क्रिएटिविटी की बताई वजह, बोलीं 'आप कुछ बोलें तो ED घर के बाहर...'

बॉलीवुड अदाकारा जया बच्चन (Jaya Bachchan) ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि इंडस्ट्री के लोग डरे हुए है और कुछ भी बोलने से कतराते हैं क्योंकि उन्हें ऐसा लगता है कि अगर उन्होंने कुछ भी कहा तो ईडी उनके घर आ जाएगी। यही कारण है कि बॉलीवुड बोल्ड मूवीज नहीं बना रहा है और न ही इंडस्ट्री के लोग बोल्ड स्टेटमेंट देते हैं।

बॉलीवुड की सबसे बेबाक अदाकारा जया बच्चन के अनुसार, फिल्म इंडस्ट्री पिछले काफी समय से डर के माहौल में जी रही है। जया बच्चन ने कहा है कि लोगों की निगाहें इंडस्ट्री पर सिर्फ बॉक्स ऑफिस और पर्सनल खबरों तक के लिए ही सीमित नहीं रह गई हैं। जया के अनुसार बॉलीवुड के कलाकार लीगल इश्यूज से दूर बने रहने के लिए खुद को बोल्ड स्टेटमेंट्स से दूर रखते हैं। अगर वो कुछ भी कहेंगे तो ईडी उनके घर के बाहर आकर खड़ी हो जाएगी और उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

Jaya Bachchan

बॉलीवुड द्वारा ज्यादा क्रिएटिव फिल्में न बनाने पर भी जया बच्चन ने बात की और कहा, 'आपके घर के बाहर ईडी आ जाए। आप चाहें कितनी भी ईमानदारी से टैक्स पे करें और सरकार के नियमों का पालन करें लेकिन आप हमेशा इस डर में रहें कि अगर आपने ज्यादा क्रिएटिविटी दिखाई तो आपके ऊपर ईडी का पहरा लग जाएगा। 24 घंटे आप ये सोचेंगे कि ये बोलूं तो ऐसा होगा, वो बोलूं तो वैसा होगा। तो आप क्या ही काम करेंगे?'

End of Feed