Jawan Worldwide Collection: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म जवान ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म में शाहरुख के साथ नयनतारा (Nayanthara), विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) और सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra) ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म में किंग खान ने डबल रोल निभाया है। फिल्म में एक्टर दमदार एक्शन करते हुए नजर आए है। फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन हो गए है। जवान का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है।
jawan worldwide collection (credit pic: instagram)
सेकंड सैटरडे को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 31 करोड़ की कमाई की है। फिल्म को वीकेंड का भरपूर फायदा मिलेगा। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल मिलाकर 440.48 करोड़ की कमाई कर ली है। आइए जानते हैं फिल्म ने वर्ल्डवाइड कितने करोड़ का बिजनेस किया है।
जवान वर्ल्डवाइड कलेक्शन
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 725 करोड़ का बिजनेस किया है। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म जल्द पठान और गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ देगी। फिल्म का निर्दशन एटली ने किया है। निर्देशक एटली जवान की सक्सेस को एन्जॉय कर रहे हैं। निर्देशक ने दर्शकों से वादा किया है कि फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने के लिए उनकी खास प्लानिंग है। मुंबई में 15 सितंबर को जवान का सक्सेस मीट रखा गया था। इस इवेंट में नयनतारा के अलावा जवान की पूरी टीम शामिल हुई थी। इवेंट की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
