Jawan Worldwide Collection: शाहरुख खान की जवान जल्द छुएगी 1000 करोड़ का आंकड़ा, वर्ल्डवाइड कमाए इतने करोड़

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Sep 23, 2023, 07:56 PM IST

Jawan Worldwide Collection: शाहरुख खान और नयनतारा की फिल्म जवान बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है। फिल्म में किंग खान के साथ नयनतारा और विजय सेतुपति ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म ग्लोबली भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। आइए जानते हैं फिल्म ने वर्ल्डवाइड कितने करोड़ का बिजनेस कर लिया है।

Jawan Worldwide Collection: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म जवान बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म में शाहरुख के साथ नयनतारा (Nayanthara) और विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) मुख्य भूमिका में है। फिल्म में किंग खान ने डबल रोल निभाया है। एक्टर की जवान 7 सितंबर को सिनेमाघरो ंमें रिलीज हुई थी। 16 दिन बाद भी जवान का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म ने 16वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 7 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 532.93 करोड़ की कमाई कर ली है।

फिल्म वर्ल्डवाइड भी छप्परफाड़ कमाई कर रही है। फिल्म के मेकर्स ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन के आंकड़े शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, आज तक ऐसी जीत नहीं मिली है।

End of Feed