Jawan: Deepika Padukone के चलते कटे नयनतारा के सीन, एटली कुमार से नाराज एक्ट्रेस ने उठाया बड़ा कदम

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Sep 21, 2023, 09:15 AM IST

Nayanthara in Jawan: शाहरुख खान की फिल्म जवान (Jawan) ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया है। फिल्म में पहली बार साउथ की हिट एक्ट्रेस नयनतारा और बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की जोड़ी नजर आ रही है। हालांकि अब खबर सामने आ रही है कि नयनतारा फिल्म के डायरेक्टर एटली कुमार से नाराज हैं।

Nayanthara in Jawan: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म जवान (Jawan) ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया है। फिल्म में पहली बार साउथ की हिट एक्ट्रेस नयनतारा (Nayanthara) और बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की जोड़ी नजर आ रही है। हालांकि अब खबर सामने आ रही है कि नयनतारा फिल्म के डायरेक्टर एटली कुमार से नाराज हैं। बताया जा रहा है कि नयनतारा ने अब आगे कोई भी बॉलीवुड फिल्म साइन न करने का फैसला कर लिया है। इसकी बड़ी वजह दीपिका पादुकोण को बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि नयनतारा को एटली कुमार से इस बात की शिकायत है कि जवान को शाहरुख और उनकी नहीं बल्कि शाहरुख खान और दीपिका की मूवी के रूप में पेश किया जा रहा है। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

एटली कुमार से नाराज हैं नयनतारा

हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार नयनतारा ने एटली कुमार के सामने भी ये आपत्ति जताई है कि फिल्म से उनकी कई सीन्स को काटा गया है। प्रमोशन के दौरान भी जवान की दीपिका और शाहरुख खान की मूवी के तौर पर पेश किया जा रहा है।

फिल्म में दीपिका के सीन को ज्यादा महत्व दिया गया है। इन्ही सब चीजों के चलते अब नयनतारा परेशान हो गई हैं और एक्ट्रेस ने इस बात का फैसला कर लिया है कि वह आगे बॉलीवुड मूवी साइन नहीं करेंगी।

End Article
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून...

End of Feed