Jawan Box Office Collection Day 16 (Early Estimates): सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म जवान (Jawan) ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। अब जल्द ही फिल्म वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 950 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाली है। जवान ने अब इंडिया बॉक्स ऑफिस नेट पर जवान ने 532 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बाद करें तो यह 950 करोड़ के पार होने वाला है। हालांकि दूसरे वीकेंड के बाद से ही फिल्म की जबरदस्त कमाई के बीच अब इसमें लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। 16वें दिन फिल्म की कमाई में यकीनन गिरावट देखने को मिली है। आइए अब जवान के 16वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।
Jawan Worldwide Box Office Collection
यह भी पढ़ें- Animal से अनिल कपूर का एकदम 'झकास' लुक हुआ जारी, फैंस ने कहा- 'इसने तो रणबीर को भी पछाड़..'
जवान ने 16वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
शाहरुख खान नयनतारा की जोड़ी अभी भी फैंस को काफी पसंद आ रही है। फिल्म में विजय सेतुपति के रोल की भी जमकर तारीफ हो रही है। अब जवान के 16वें दिन कलेक्शन की बात करें तो शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने इंडिया में 7 करोड़ रुपये तक का बिजनेस कर लिया है।
जिसके साथ ही अब फिल्म की कमाई जल्द ही 950 करोड़ के पार जा सकती है। इसी के साथ ही कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि जवान 1000 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन इसी हफ्ते कर लेगी।
