Jawan Box Office Collection Day 15 (Early Estimates): बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म जवान (Jawan) ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। हालांकि अब धीरे-धीरे फिल्म की कमाई में कमी देखने को मिल रही है। जवान ने दूसरे वीकेंड पर भी धमाकेदार कमाई की थी, जिसके बाद अब इंडिया बॉक्स ऑफिस नेट पर जवान ने 518 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बाद करें तो यह 915 करोड़ के आसपास हो गई है। फिल्म की जबरदस्त कमाई के बीच अब इसमें लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। 15वें दिन फिल्म की कमाई डबल डिजिट भी क्रॉस नहीं कर सकी है। आइए अब जवान के 15वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।
Jawan box office collection
यह भी पढ़ें- Animal से अनिल कपूर का एकदम 'झकास' लुक हुआ जारी, फैंस ने कहा- 'इसने तो रणबीर को भी पछाड़..'
जवान ने 15वें दिन किया इतना कलेक्शन
साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति ने जवान में भयंकर विलेन बनकर फैंस का दिल जीत लिया है, वहीं फिल्म में नयनतारा के रोल की भी जमकर तारीफ हो रही है। अब जवान के 15वें दिन कलेक्शन की बात करें तो शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने इंडिया में 8-9 करोड़ रुपये तक का बिजनेस कर लिया है।
जिसके साथ ही अब फिल्म की कमाई जल्द ही पठान की कमाई के रिकॉर्ड को तोड़ सकती हैं। पठान ने इंडिया में 543 करोड़ को बिजनेस किया, वहीं जवान 518 करोड़ की कमाई कर चुकी है।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
