Jawan BO Collection Worldwide Day 1: शाहरुख खान की जवान ने चकनाचूर किया आदिपुरुष का रिकॉर्ड, हुई इतनी कमाई

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Sep 8, 2023, 12:42 PM IST

Jawan Box Office Collection Day 1 Worldwide: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म जवान (Jawan) ने दुनियाभर में धूम मचा दी है। फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन के आंकड़े अब सामने आ गए हैं। फिल्म ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में प्रभास की आदिपुरुष का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Jawan Box Office Collection Day 1 Worldwide: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म जवान (Jawan) ने 7 सितंबर 2023 को रिलीज के साथ ही दुनियाभर में धूम मचा दी है। फिल्म के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े अब सामने आ गए हैं। मूवी ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में प्रभास की आदिपुरुष का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब तक दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म का रिकॉर्ड प्रभास और कृति सेनन की आदिपुरुष के ही नाम था। हालांकि अब यह रिकॉर्ड शाहरुख खान ने वापस छीन लिया है। इसे एक तरह का बदला भी कह सकते हैं, आदिपुरुष ने पठान का रिकॉर्ड तोड़ा था, अब शाहरुख की जवान ने ही आदिपुरुष का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जवान के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आकंड़ों को देखने के बाद मेकर्स की लॉटरी लग गई है।

Jawan Box Office Collection Worldwide Day 1

Jawan Box Office Collection Worldwide Day 1

जवान से बड़ी ओपनिंग की उम्मीद हर कोई कर रहा था, हालांकि ये ओपनिंग इतनी बड़ी होगी किसी ने शायद ही सोचा होगा। इंडिया के साथ ही फिल्म को विदेशों में भी जमकर प्यार मिल रहा है। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

End of Feed