Jawan Box Office Collection Prediction Day 1 (जवान बॉक्स ऑफिस): बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म जवान (Jawan) आज 7 सितंबर 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। जवान ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर पुराने सारे रिकॉर्ड धराशायी करने वाली है। नयनतारा, विजय सेतुपति और सान्या मल्होत्रा के साथ शाहरुख खान इतिहास रचने वाले हैं। सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि जवान अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली भारतीय फिल्म बनने वाली है। फिल्म में दीपिका पादुकोण का कैमियो भी काफी सुर्खियों में बना हुआ है, इसी के साथ ही विलेन के किरदार में विजय सेतुपति की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है, कई सीन में विजय शाहरुख खान पर भी भारी पड़ते हुए नजर आ रहे हैं।
फिल्म को 80-85 करोड़ तक को ओपनिंग मिल सकती है, जिसके बाद पठान से लेकर गदर 2 के रिकॉर्ड भी टूट जाएंगे। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
Jawan Box Office: बॉक्स ऑफिस पर जवान का जलवा
शाहरुख खान बैक-टू-बैक सुपरहिट फिल्में देने वाले हैं, पहले पठान और अब जवान के साथ बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड किंग खान के नाम होने वाले हैं। जवान के 14 लाख टिकट तो एडवांस में ही बिक चुके हैं, जिसके बाद अब अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म को 80-85 करोड़ तक की ओपनिंग सिर्फ इंडिया में ही मिल सकती है, जबकि वर्ल्ड वाइड फिल्म का कलेक्शन कई गुना हो सकता है। जवान बड़े पर्दे पर ब्लॉकबस्टर साबित होने वाली है।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
