फिल्मों को लेकर बेबाक बोलने वाले जावेद अख्तर को कैसी लगी सितारे जमीन पर, लेखक ने किया आमिर खान की मूवी का रिव्यू

Javed Akhtar Review Sitaare Zameen Par: लेखक और गीतकार जावेद अख्तर हमेशा सही को सही और गलत को गलत कहते हैं। वह किसी भी चीज को लेकर साफ ओपीनियन देते हैं। अब उन्होंने सितारे जमीन पर देखी है और इसका रिव्यू किया है। आइए बताते हैं उन्हें कैसी लगी ये मूवी

Javed Akhtar Review Sitaare Zameen Par: आमिर खान ( Aamir Khan) करीब 3 साल बाद बड़े पर्दे पर लौटें हैं। फिल्म सितारे जमीन पर( Sitaare Zameen Par) से उन्होंने दमदार कमबैक किया है। फिल्म थिएटर्स में रिलीज हो गई है। जिसे बेहतर रिस्पांस भी मिल रहा है। फिल्म बीती रात शुक्रवार को रिलीज हुई थी उससे पहले आमिर खान ने एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी। इस स्क्रीनिंग में फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज स्टार्स शामिल हुए थे, वहीं लेखक और गीतकार जावेद अख्तर ने बताया है कि उन्हें कैसी लगी मूवी।

Javed Akhtar Review Sitaare Zameen Par

गीतकार और लेखक जावेद अख्तर( Javed Akhtar) ने आमिर खान ( Aamir Khan) की सितारे जमीन पर मूवी देखी और बताया कि वह थिएटर से रोते निकले थे। उन्हें फिल्म बहुत पसंद आई और इसकी कहानी ने दिल छू लिया। सितारे जमीन पर बहुत अच्छी फिल्म है इसने दिल को छू लिया बिल्कुल भी मिस न करें मैं थिएटर से निकलते हुए रो रहा था। जावेद अख्तर जो अक्सर फिल्मों में कोई न कोई कमी जरूर निकालते हैं उन्हें आमिर खान की मूवी एकदम परफेक्ट लगी। इस स्क्रीनिंग को सलमान खान-शाहरुख खान समेत अन्य स्टार्स ने भी अटेंड किया था। सभी को फिल्म काफी पसंद आई

End of Feed