पहलगाम आतंकी हमला: जावेद अख्तर ने मोदी सरकार से की सख्त एक्शन लेने की गुजारिश, बोले 'कश्मीरी भारत के बिना जिंदा...'

भारत के जाने-माने लेखक जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने पहलगाम आतंकी हमले पर बात करते हुए कहा है कि भारतीय सरकार को पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा एक्शन लेना चाहिए। सीमा पर होने वाली छोटी-मोटी भिड़ंत से कुछ भी नहीं होने वाला है। जावेद पहलगाम आतंकी हमले के बाद लगातार पाकिस्तान के खिलाफ बयान दे रहे हैं और सरकार से गुजारिश कर रहे हैं कि वो दुश्मन देश को तगड़ा जवाब दे।

Javed on Pahalgam terror attack: पहलगाम आतंकी हमले में 26 निर्दोष भारतीयों की जान चली गई। आतंकवादियों ने लोगों का धर्म पूछ-पूछकर उन्हें गोली मारी थी, जिस कारण देशवासियों में काफी गुस्सा है। भारतीय लेखक जावेद अख्तर ने ग्लोरियस महाराष्ट्र फेस्टिवल 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के बारे में बात की और पाकिस्तान को तगड़ा संदेश देने की पैरवी की। जावेद अख्तर ने भारतीय सरकार से गुजारिश की है कि पाकिस्तान को जल्द ही ऐसा सबक सिखाया जाए, जिसे वो सालों साल न भूल पाए।

Javed Akhtar

जावेद अख्तर ने कहा है, 'ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, पिछले कई मौके पर ऐसा हो चुका है। मैं भारतीय सरकार से गुजारिश करना चाहूंगा कि जल्द से जल्द कड़े कदम उठाए जाएं। सीमा पर होने वाली छोटी-छोटी झड़पें मदद नहीं करने वाली हैं। हमें कड़े कदम उठाने होंगे और कभी न भुलाए जाने वाला सबक सिखाना पड़ेगा।'

End of Feed